Netflix Leaving Soon 2025: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज आए दिन स्ट्रीम की जाती हैं। इस वीकेंड दर्शकों के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज को स्ट्रीम किया गया है। इस लिस्ट में ‘बैक इन एक्शन’, ‘राइफल क्लब’ और ‘द रोशन’ जैसे कई नाम शामिल हैं। वहीं कुछ फिल्मों को जल्द ही नेटफ्लिक्स अलविदा कहने जा रहा है। कुछ फिल्मों के आगे ‘लीविंग सून’ लिख दिया गया है। इस लिस्ट में कुछ हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। इन फिल्मों को अगर आपने नहीं देखा है तो समय निकालकर इस वीकेंड जरूर देख लें। यहां देखें पूरी लिस्ट…
Hum Saath-Saath Hain
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और मोहसिन खान जैसे स्टार्स नजर आए थे। 17 फरवरी को ये फिल्म नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, एक्शन-रोमांस का घर बैठे लें मजा
Hum Aapke Hain Koun
साल 1994 में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। ये फिल्म भी 17 फरवरी को नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी तो इस वीकेंड देख सकते हैं।
Mission Impossible- Fallout
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सुपरस्टार टॉम क्रूज मुख्य किरदार में नजर आए हैं। अब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटाया जा रहा है। ये फिल्म 14 फरवरी को हटा दी जाएगी।
Lucy
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘लूसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन इस फिल्म में मुख्य किरदार में थीं। अब ये फिल्म 15 फरवरी को नेटफ्लिक्स से हटा दी जाएगी।
The Mummy
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘द मम्मी’ भी नेटफ्लिक्स से हटने वाली है। इस फिल्म को 15 फरवरी को हटा दिया जाएगा। अगर आपने ‘द मम्मी’ नहीं देखी है तो 15 फरवरी से पहले देख डालें।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
45 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines