Netflix Trending Movies in India: अगर आप भी अपने वीकेंड को शानदार बनना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसी 5 लेटेस्ट फिल्में लेकर आए हैं जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ आराम से बैठकर देख सकते हैं. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म से लेकर जाह्नवी कपूर तक की फिल्म शामिल हैं. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में बेस्ट चॉइस है. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
Jolly LLB 3
अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ अरशद वारसी भी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, गजराज राव, सीमा बिस्वास और अमृता राव मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix की 2 घंटे 10 मिनट की थ्रिलर मूवी, जिसमें फिल्म स्टार और रियल लाइफ विलेन के बीच दिखी जंग
Bison
मारी सेल्वराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ध्रुव विक्रम लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में कबड्डी के बारे में दिखाया गया है. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें ध्रुव विक्रम के साथ-साथ पशुपति, राजिशा विजयन और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
Dining With The Kapoors
कपूर खानदान का ये शो 1 घंटे 1 मिनट का है. वहीं ये भी नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. इसमें रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान और नीतू कपूर जैसे सितारे नजर आए हैं. इस शो के जरिए कपूर खानदान अपनी फैमिली के सीक्रेट्स शेयर करते नजर आ रहे हैं. वीकेंड पर फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
Homebound
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर भारत में छाई हुई है. नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रसारित किया गया था. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. संडे में बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज, जिसमें दिखी दहशत और दरिंदगी की वारदात; नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1
Dude
प्रदीप रंगनाथन की ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. कीर्तिस्वरन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के साथ-साथ ममिथा बैजू, हृदु हारून और आर. सरथकुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines