The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया गया, जहां बॉलीवुड के भाई-बहनों नजर आए। शो में हुमा कुरैशी-साकिब सलीम और शिल्पा-शमिता शेट्टी साथ में नजर आए। वहीं इस दौरान इन सेलिब्रिटी भाई-बहनों ने एक-दूसरे के राज खोले। हुमा ने साकिब को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो कभी-कभी भाई को बॉयफ्रेंड बना लेती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं हुमा ने किस्सा सुनाते हुए क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi की मां ने कपिल शर्मा को क्यों दी धमकी? एक्ट्रेस के भाई साकिब सलीम भी रह गए दंग!
डेटिंग ऐप की मालकिन हुमा
दरअसल हुमा कुरैशी अपनी रियल लाइफ में एक डेटिंग ऐप की मालकिन हैं। इस पर सवाल करते हुए कपिल शर्मा ने साकिब से पूछा कि बहन की डेटिंग ऐप का फायदा आपने कभी उठाया क्यों नहीं है आप अभी तक सिंगल हैं। इस पर हुमा ने कहा कि मैं इसका घर बसने नहीं देती। इसके बाद हुमा ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि हम फैमिली के साथ एक बार टर्की गए थे। मम्मी-पापा के सोने के बाद मैं और साकिब पार्टी करने बाहर चले गए।
हुमा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
हुमा ने आगे बताया कि जिस पार्टी में हम गए वहां साकिब एक लड़की को चेक आउट कर रहे थे। इसके बाद मुझे लगा कि अगर ये उस लड़की के साथ चला गया तो मैं इस पार्टी में अकेले क्या करूंगी, तो मैंने साकिब को बेबी बोल दिया और ऐसे रिएक्ट किया कि हम दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं। इसके बाद किसी भी लड़की ने साकिब में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। साथ ही हुमा ने कहा कि मैं अक्सर ऐसा करती हूं। इस किस्से को सुन शो के होस्ट कपिल शर्मा से लेकर ऑडियंस तक हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
भाई के साथ है खास कनेक्शन
बता दें हुमा और साकिब बॉलीवुड के वो भाई-बहन हैं जो एक-दूसरे को पर्सनली और प्रोफेशनली काफी सपोर्ट करते हैं। हुमा ने कपिल के शो में बताया कि साकिब मेरा भाई होने के साथ मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मैं उसे सारी बातें शेयर करती हूं और वो मुझे कभी भी जज नहीं करता। हुमा ने ये भी कहा कि मुझे इसके साथ रहना काफी अच्छा लगता है, इसलिए हम काफी टाइम से मुंबई में भी साथ रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘रक्षाबंधन पर आईं हों, करवा चौथ मना लेतीं’, विदेशी युवतियों के हाथ में राखी देख Kapil Sharma ने कसा तंज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines