Netflix Upcoming Movies: ये वीकेंड बेहद शानदार होने वाला है। नेटफ्लिक्स आपके और आपके परिवार के लिए ये वीकेंड खास बनाने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस शनिवार और रविवार को आप अपने बाप को, दादा को, भाई को, सब को बुला सकते हैं और उनके साथ ब्लॉकबस्टर वीकेंड का मजा उठा सकते हैं। अब एक के बाद एक फिल्में और शो आ रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ देखकर हंस सकते हैं, प्यार कर सकते हैं, सेलिब्रेट कर सकते हैं और साथ नेटफ्लिक्स कर सकते हैं। चलिए देखते हैं कब, कौन-सी फिल्म और शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं?
Amaran
तमिल की एक्शन वॉर बायोग्राफी फिल्म ‘अमरन’ 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। सिवाकार्तिकेयन, साई पल्लवी, भुवन अरोड़ा और राहुल बोस की ये फिल्म बुक सीरीज ‘India’s Most Fearless: True Stories of Modern Military Heroes’ से ऐडप्ट की गई है। इस फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन की बहादुरी और देशभक्ति की कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, अब ओटीटी पर भी इसका जलवा होगा।
Jigra
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जिगरा’ भी थिएटर के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है। आज यानी 6 दिसंबर को ही ‘जिगरा’ की नेटफ्लिक्स पर एंट्री हुई है। इस फिल्म को आप अपने पुरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। भाई-बहन की इस कहानी को साथ में बैठकर देखने से आपके परिवार में भी प्यार बढ़ेगा। अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया था, तो ये एक सुनेहरा मौका है कि दर्शक इसे अपने भाई या बहन के साथ घर बैठकर ही नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 7 दिसंबर यानी शनिवार को ही इस फिल्म को ओटीटी पर उतारा जा रहा है। न्यूली मैरिड कपल की इस फिल्म में आपको रोमांस और लाफ्टर का डोज मिलेगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया था। वहीं, अब नेटफ्लिक्स पर तृप्ति डिमरी का जादू कितना चलता है ये देखना होगा।
यह भी पढ़ें: Netflix पर Honey Singh की अनसुनी, अनफिल्टर्ड कहानी से उठेगा पर्दा, डॉक्यूमेंट्री कब होगी रिलीज?
The Great Indian Kapil Show
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी आपका वीकेंड शानदार बनाने वाले हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का अगला एपिसोड 7 दिसंबर को आने वाला है। इस हफ्ते कपिल शर्मा-रेखा को मेहमान बनाकर लेकर आएंगे। इस एपिसोड को देखते हुए दर्शकों के हंसी और ठहाके नहीं रुकने वाले हैं। इस दौरान मजेदार किस्से भी सुनने को मिलेंगे। तो क्या आप आपने पूरे परिवार के साथ ये वीकेंड सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines