हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix पर बदले की थ्रिलर कहानी, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म के क्लाइमेक्स में छुपा असली राज

नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी थ्रिलर क्राइम फिल्म छुपी है जिसमें आपको प्यार में खाए धोखे और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म ट्रेंड कर रही थी.

विज्ञापन
नेटफ्लिक्स पर देखें क्राइम थ्रिलर से भरी ये फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी होती हैं जो ओटीटी पर ही रिलीज होती हैं. इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही ये फिल्में छुपी रह जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म के क्लाइमेक्स में असली राज छुपा है. वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंड करने लगी थी. हम बात कर रहे हैं यामी गौतम और सनी कौशल की ‘चोर निकल के भागा’ फिल्म की. इसमें आपको प्यार में धोखे और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए आपको फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी अल-बरकत शहर में काम करने वाले अंकित सेठी से शुरू होती है. अंकित एक हीरा बीमा कंपनी का मालिक होता है जो कर्ज में डूबा होता है. अंकित को एक फ्लाइट अटेंडेंट नेहा ग्रोवर से प्यार करता है. लेकिन बाद में पता चलता है कि वो नेहा का सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा होता है. कर्ज चुकाने के लिए अंकित नेहा के साथ मिलकर हीरे की डकैती का प्लान बनाता है, लेकिन फ्लाइट में इसी बीच एक किडनैपिंग हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 31 मिनट की वो फिल्म, जो आज भी Netflix की टॉप सर्च में, 2024 में हुई थी रिलीज

विज्ञापन

हर मोड़ पर ट्विस्ट

मूवी में ट्विस्ट तब आता है जब इस किडनैपिंग में अंकित का नाम आ जाता है और वो फंस जाता है. इस दौरान और भी कई राज खुलते हैं और नेहा को भी ये पता चलता है कि अंकित उसका इस्तेमाल सिर्फ अपने फायदे के लिए ही कर रहा था. क्लाइमेक्स में एक ऐसा राज खुलता है जिससे ऑडियंस भी चौंक जाती है. क्लाइमेक्स जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर नेटफ्लिक्स की ये 5 ट्रेंडिंग फिल्में करें बिंज वॉच, 5वीं ने तो रिलीज होते ही जमाई धाक

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें यामी गौतम और सनी कौशल लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ पहली बार काम किया. अजय सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यामी और सनी के साथ-साथ शरद केलकर और इंद्रनील सेनगुप्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola