आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में रिलीज हुआ और यह आते ही छा गई है. इस फिल्म ने बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को भी पीछे छोड़ दिया है. हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो साउथ सिनेमा की फिल्म है.
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अजय की यह फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इस मूवी में अजय के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी की कहानी खजाने के इर्द-गिर्द घमूती हुई नजर आती है.
यह भी पढ़ें: खतरनाक ट्विस्ट से भरी है तमिल सिनेमा की ‘युद्धम सेई’ फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेगी नजर
‘धमाल 4’ ओटीटी पर कब हुई रिलीज
आपको बता दें कि अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी 4 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा दिखा रही है. यह एक कॉमेडी जॉनर मूवी है, जिसमें भर-भरकर कॉमेडी सीन्स के साथ एक्शन भी देखने को मिलता है. इस मूवी का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था.
यह भी पढ़ें: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर को लॉन्च करेंगे सलमान खान? सूरज पंचोली संग ‘टार्जन’ से करेंगे डेब्यू
‘विश्वनाथ एंड संस’ ने ‘धमाल 4’ को छोड़ा पीछे
हाल ही में रिलीज हुई साउथ सिनेमा की फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अजय की मूवी को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी का निर्देशन Venky Atluri ने किया है. फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. अब आप भी मूवी का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे कि हम किस मूवी की बात कर रहे हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, हाल ही में रिलीज हुई मूवी ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Vishwanath & Sons) की. यह मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में सूर्या ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी विश्वनाथ (सूर्या) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में एक पिता और बेटे की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह मूवी आज यानी 14 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं अजय की फिल्म धमाल 4 दूसरे स्थान पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines