Netflix TuDum 2022: आज का समय डिजिटल युग के नाम से भी जाना जाता है। अब शानदार सिनेमा देखने के लिए आपको थिएटर जाने की जरूरत नहीं हैं बल्कि आप घर बैठे अपने फोन पर भी देख सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘ओटीटी’ प्लेटफॉर्म (OTT) की। इसी कड़ी में शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने फैंस को शानदार सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर:
अभी पढ़ें – Shehnaaz Gill: सूट पहन शहनाज गिल ने दिखाई अदाएं, सादगी पर फिदा फैंस
12 नई फिल्म और सीरीज होगी रिलीज
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपनी आने वाली ओरिजनल वेब सीरीज और फिल्मों का टीजर रिलीज किया है, वह भी एक या दो नहीं बल्कि 12 नई फिल्म और सीरीज का ऐलान किया है। इनमें दुलकर सलमान, राजकुमार राव स्टारर गन्स एंड गुलाब से लेकर साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश की फेयरी टेल वेडिंग जैसे कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। यहां देखें नेटफ्लिक्स टडम 2022 की पूरी लिस्ट:
‘गंस एंड गुलाब’
राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और दुलकर सलमान (Salman) स्टारर ‘गंस एंड गुलाब’ नेटफ्लिक्स की सीरीज है, जिसे राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) की मशहूर जोड़ी ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में 90 के दशक के क्राइम ड्रामा को दिखाया गया है। टीजर में राजकुमार ने एक साइकोपैथ के किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है।
नयनतारा-विग्नेश वेडिंग
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर के साथ इस साल शादी (Nayanthara Wedding) कर ली। उनकी इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर रजनीकांत (Rajnikanth) जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। नेटफ्लिक्स नयनतारा की ड्रीम वेडिंग को अपने प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम नयनतारा- बियॉन्ड द फेयरी टेल है।
ओह माय डार्लिंग
राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘ओह माय डार्लिंग’ एक सस्पेंस थ्रीलर फिल्म है। ओह माय डार्लिंग का निर्देशन वासन बाला द्वारा किया गया है। उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
चोर निकल के भागा
उरी स्टार यामी गौतम, सनी कौशल और शरद केलकर स्टारर ‘चोर निकल के भागा’ एक फ्लाइट हाइजैक की स्टोरी दिखाती है। फैन्स को इस मूवी का टीजर बेहद पसंद आ रहा है।
अभी पढ़ें – Hema Malini के चुनावी बयान पर आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, बोलीं- ‘ये एक सीक्रेट था जिसे मोदी जी..
कटहल
इस लिस्ट में लंबे समय से चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘कटहल’ भी शामिल है। यह एक वुमेन सेन्ट्रिक फिल्म है। फिल्म में दंगल गर्ल ‘सान्या मल्होत्रा’ (Sanya Malhotra) दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं।
ये मूवीज भी होंगी रिलीज
इन प्रोजेक्ट्स के अलावा नेटफ्लिक्स ने तब्बू (Tabbu) स्टारर खुफिया, राणा दग्गुबाती की राणा नायडू, काला, कैट, स्कूप, क्लास और सूप जैसी सीरीज का टीजर रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर इनके टीजर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines