Dharmendra quit alcohol when Asha Parekh warned him: भारतीय सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र के उम्र के इस पड़ाव पर भी फैंस में जरा भी कमी नहीं आई है। धर्मेंद्र आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। धर्मेंद्र की व्यक्तिगत जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है, खासकर उनकी दो शादियों के चलते। पहली शादी प्रकाश कौर से और दूसरी हेमा मालिनी से, धर्मेंद्र की प्रेम कहानी ने हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचा है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर या दूसरी पत्नी हेमा मालिनी नहीं बल्कि एक और एक्ट्रेस हैं, जिनसे धर्मेंद्र एक जमाने में बहुत ज्यादा डरते थे। आखिर कौन थीं वो एक्ट्रेस जिसकी किसी भी बात को हीमैन ना नहीं करते थे, चलिए आपको बताते हैं।
आशा पारेख ने शराब छोड़ने की दी सलाह
धर्मेंद्र जिन्हें बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है, उन्होंने एक टीवी शो में इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक था और इसी वजह से वो शराब पीने के आदी हो गए थे। लेकिन एक दिन उनकी को-स्टार आशा पारेख ने उन्हें शराब छोड़ने की सलाह दी। उस वक्त वो दार्जिलिंग में ‘आए दिन बहार के’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें आशा उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
धर्मेंद्र ने बताया कि शूटिंग के बाद उनकी टीम अक्सर देर रात तक पार्टी किया करती थी और क्रू के साथ ही वो शराब भी पीते थे। लेकिन आशा पारेख को उनकी शराब की बदबू से बहुत ज्यादा परेशानी होती थी। उन्होंने एक दिन धर्मेंद्र को साफ तौर पर कह दिया था कि उन्हें ये बदबू बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके बाद धर्मेंद्र ने प्याज खाकर सेट पर जाना शुरू कर दिया ताकि शराब की गंध को छिपा सकें। लेकिन एक दिन जब आशा ने उनके मुंह से आने वाली बदबू को लेकर सवाल कर दिया तो धर्मेंद्र ने उन्हें सच्चाई बताई।
आशा ने काम करने से किया मना
इस घटना के बाद आशा ने धर्मेंद्र को सभी के सामने डांट लगा दी। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से वो पीकर आएंगे तो वो उनके साथ काम नहीं करेंगी। आशा की वॉर्निंग कह लीजिए या फिर सलाह, धर्मेंद्र ने इसे गंभीरता से लिया और शराब छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि ये आसान नहीं था, लेकिन आशा के प्रति उनके सम्मान और प्रेम ने उन्हें इस आदत को छोड़ने के लिए इंस्पायर किया। दरअसल आशा पारेख का धर्मेंद्र बहुत सम्मान करते थे, जब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो आशा उस वक्त एक बड़ी अभिनेत्री थीं। ऐसे में धर्मेंद्र भी उनके फैन हुआ करते थे।
धर्मेंद्र ने जब आशा के डर से ब्रांडी को ठुकराया
धर्मेंद्र ने एक बार फिर से इस बात को याद किया था कि कैसे उन्होंने ठंडे पानी में शूटिंग के दौरान ब्रांडी की पेशकश को ठुकरा दिया, जबकि उनकी इच्छा थी कि वो एक बार फिर से शराब का सेवन करें। लेकिन आशा की सलाह उनके जहन में गूंजती रही और उन्होंने अपनी आदतों में बदलाव किया।
धर्मेंद्र के हालिया प्रोजेक्ट्स
हाल ही में धर्मेंद्र को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था, जिसके बाद वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आए। इस उम्र में भी उनकी काम के प्रति लगन और डेडिकेशन में जरा भी कमी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Ranbir-Alia की Raha के नक्शे कदम पर Deepika-Ranveer की बेटी, इस मामले में हैं सिमिलर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines