Neil Nitin Mukesh Hidden Skills: नील नितिन मुकेश अपने एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. मगर बहुत कम लोगों को पता है कि ये बेहतरीन गायक भी हैं. नील नितिन मुकेश का नाता एक ऐसे परिवार से है जिसने भारतीय संगीत जगत को नई ऊंचाइयां दी हैं. वे दिग्गज गायक मुकेश के पोते और मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं. इसीलिए इनके खून में गायकी और उससे जुड़े हुनर मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह के शो में मचा बवाल, लोग हुए चोटिल, दर्जनों कुर्सियां भी टूटीं, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
सुरों की मलिका लता मंगेशकर से खास रिश्ता
नील के जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा सुरों की मलिका लता मंगेशकर के साथ उनका गहरा नाता है. लता जी, नील के दादा मुकेश को अपना भाई मानती थीं. इसी वजह से नील का बचपन लता जी की गोद में बीता है. दिलचस्प बात यह है कि नील का नाम खुद लता मंगेशकर ने रखा था. उन्होंने ही ‘नील आर्मस्ट्रांग’ के नाम पर उनका नाम ‘नील’ सुझाया था. नील अक्सर बताते हैं कि लता दीदी का आशीर्वाद उनके लिए किसी मेडल से कम नहीं है. संगीत की बारीकियां उन्होंने इसी महान घराने और लता जी के सानिध्य में सीखी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘भाई! मां और पापा का ख्याल…’, नेहा बिजलानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट
नील नितिन मुकेश का एक्टिंग करियर
नील नितिन मुकेश ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया. इनकी पहली फिल्म 2007 में जॉनी गद्दार के नाम से आई. इसके बाद न्यूयॉर्क, जेल, 7 खून माफ, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन, और साहो जैसी फिल्मों में काफी अच्छा काम किया. यह बेहतरीन एक्टर और सिंगर के अलावा लेखक भी हैं.
यह भी पढ़ें: कौन है तलविंदर? जिसके संग जुड़ा दिशा पाटनी का नाम, नुपूर सेनन की शादी में हाथों-हाथ थामे आईं नजर
बाल कलाकर के रूप में आए नजर
नील नितिन मुकेश ने बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है. 1988 में सबसे पहले विजय फिल्म में नजर आए. फिर जैसी करनी वैसी करनी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया. इसके अलावा नितिन ने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.
यह भी पढ़ें: 13 साल की ‘श्रीदेवी’ ने निभाया था इस एक्टर की सौतेली मां का रोल, ये फिल्म बनी करियर का टर्निंग प्वाइंट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines