Nehal Chudasama Physical Assault: मशहूर मॉडल और फिटनेस कंसलटेंट नेहल चुडासमा ने सोशल मीडिया पर चौंका देने वाला खुलासा किया है। नेहल चुडासमा ने अपनी आप बीती सुनाई है और रिवील किया है कि वो फिजिकल और मेंटल असॉल्ट का शिकार हुई हैं। साथ ही उनके साथ वर्बल अब्यूज भी किया गया है। सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखकर नेहल चुडासमा ने उस घटना के बारे सब कुछ बताया जिसके बाद एक शख्स की हैवानियत देख कांप उठी थीं।
नेहल चुडासमा के साथ 16 फरवरी को हुई दिल दहला देने वाली घटना
नेहल चुडासमा ने अपने नोट में खुलासा करते हुए बताया कि 16 फरवरी को वो फिजिकल असॉल्ट का शिकार बनी थीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी बायीं कलाई और बांह बहुत फाॅर्स से ट्विस्ट की गई थी। मेरे चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मारा गया जिससे मेरे कान बजने लगे, मेरा गाल लाल हो गया। मुझे पकड़ा और इस तरह से फेंका कि मेरे शरीर पर चोटें आईं और साथ ही मुझे अपनी कार से कुचलने की धमकी दी। मेरी कार के दोनों फ्रंट डोर्स लात-घूंसे से बुरी तरह से डैमेज हो गए। पब्लिक प्लेस पर 40 साल के हट्टे-कट्टे आदमी ने गालियां दीं। कोई ऐसा इंसान जिसे मैं 2 सालों से जानती थी।’
2 महिलाएं भी बनी घटना की गवाह
नेहल चुडासमा ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ महीनों से पब्लिक प्लेसेस पर मेरा पीछा किया जा रहा था और अनगिनत तरीकों से मेंटल टॉर्चर किया जा रहा था। मेरे पोलाइट तरीके की वजह से वो आदमी राक्षस की तरह वर्बल अब्यूज और फिजिकल असॉल्ट के लिए प्रोवोक हो गया। मौत के डर और एंग्जायटी के एक्सपीरियंस के बीच उस पल मैंने अपने डिफेन्स के लिए थोड़ी हिम्मत जुटाई। तभी 2 महिलाओं ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो उसके रक्षाव जैसे बर्ताव की वजह से नाकामयाब रहीं।’
यह भी पढ़ें: Sikandar की रिलीज से पहले क्या हो गई Salman Khan की हालत? वायरल तस्वीर में दिखा बदला हुलिया
पकड़ा गया फिजिकल-मेंटल असॉल्ट करने वाला शख्स
उन्होंने आगे कहा, ‘जब उस शख्स ने घटनास्थल पर अपनी कार मुझ पर चढ़ाने की धमकी दी, मैं तुरंत पास ही के पुलिस स्टेशन में FIR पहुंची। मुंबई पुलिस का मदद और इन्वेस्टीगेशन के लिए शुक्रिया।’ नेहल चुडासमा ने आखिर में खुलासा किया है कि वो शख्स अब अरेस्ट हो चुका है। इसके बाद उन्हें ये भी पता चला कि उस शख्स पर पहले से भी फ्रॉड और कई क्रिमिनल केसेस चल रहे थे।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines