पहलगाम हमले पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर खूब सुर्खियों में रहीं। इस हमले के बाद उन्होंने कई सवाल उठाए और उनपर एफआईआर तक दर्ज की गई। इस बीच अब नेहा सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्ट किया है। इस ऑपरेशन पर रिएक्ट करते हुए नेहा ने कहा कि एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी नेहा ने इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
नेहा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, नेहा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों। इसके बाद नेहा ने एक तीसरा पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आपसी असहमतियां अपनी जगह हैं, लेकिन बाहर के दुश्मनों के लिए हम सब एक हैं।
क्या बोलीं नेहा?
नेहा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भारत के दुश्मन ये बात बिल्कुल ना भूलें कि जरूरत पड़ने पर इस देश का हर नागरिक देश के लिए जान देने और जान लेने के लिए तैयार रहेगा। #OperationSindoor #IndianArmy. वहीं, अब नेहा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि क्या बात है नेहा जी आज आपने दिल जीत लिया। एक ने कहा कि जय हिंद। एक और ने कहा कि बदला तो लेना ही था। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
पहलगाम हमले का बदला
गौरतलब है कि इसके पहले नेहा ने कई सवाल उठाए थे और इसके लिए खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था और उनपर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। हालांकि, अब नेहा के इस पोस्ट के बाद लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं और भारत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश गुस्से में था और इसका बदला चाहता था, जो अब पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें- ‘औकात में रहो…’, Operation Sindoor के बाद Manoj Muntashir ने पाक को दी सलाह
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
28 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
45 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines