फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सितारों ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. बिना किसी गॉडफादर के इन सितारों ने बिग स्क्रीन पर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो मुंबई के बाहर से आए और इसके बाद भी उन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाई. आज हम एक ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो बिहार की रहने वाली हैं लेकिन वो मुंबई के लोगों के दिलों में भी राज कर चुकी हैं. हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की एक्ट्रेस नेहा शर्मा की. नेहा शर्मा कल यानी 21 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में डिटेल में बताते हैं.
बॉलीवुड डेब्यू
नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से की थी. साल 2007 में आई नेहा ने ‘चिरुथा’ फिल्म से डेब्यू किया था. हालांकि इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद नेहा साल 2009 में आई फिल्म ‘कुर्राडू’ में नजर आई थीं. तेलुगु फिल्मों में पहचान बनाने के बाद नेहा ने बॉलीवुड में एंट्री की. बॉलीवुड में नेहा ने अपने करियर की शुरुआत इमरान हाशमी की ‘क्रूक’ फिल्म से की थी. साल 2010 में आई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.
यह भी पढ़ें: सीरियल किसर संग डेब्यू करने वाली नेहा शर्मा का बिहार से क्या कनेक्शन? बोल्ड फोटो-वीडियो से भरा पड़ा इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में किया काम
इमरान हाशमी के साथ काम करने के बाद से ही नेहा को बॉलीवुड में भी पहचान मिल गई. इसके बाद नेहा ने ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘जयंताभाई की लव स्टोरी’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘यंगिस्तान’, ‘तुम बिन 2’, ‘मुबारकां’, ‘तान्हाजी’ और ‘जोगीरा सारा रा रा’ जैसी कई फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में ऑडियंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी.
बिहार में भी फेमस
बिहार की रहने वालीं नेहा फेमस पॉलिटिशियन अजीत शर्मा की बेटी हैं. वहीं नेहा की बहन आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं. आयशा ने जॉन अब्राहम के साथ ‘परमाणु’ फिल्म में काम किया था. आयशा और नेहा बिहार में अपने पॉलिटिशियन पिता अजीत शर्मा के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं. वहीं नेहा शर्मा बिहार में भी एक जाना-माना चेहरा हैं और उनकी फैमिली भी बिहार में काफी फेमस है.
यह भी पढ़ें: चुनाव में पिता की हार पर मशहूर एक्ट्रेस का पोस्ट में छलका दर्द, बोलीं- बहुत कठिन है…
कितनी है नेटवर्थ?
नेहा शर्मा की नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा शर्मा 33 करोड़ की मालकिन हैं. नेहा अपनी कमाई फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी करती हैं. वहीं एक्ट्रेस एक फिल्म के 1 करोड़ रुपये लेती हैं. मुंबई में आलीशान फ्लैट के साथ-साथ बिहार के भागलपुर में भी एक्ट्रेस का लग्जरी घर है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines