बॉलीवुड में सक्सेसफुल करियर बनाना कड़ी मेहनत और किस्मत का कमाल है, लेकिन एक्ट्रेस बनने के लिए खूबसूरती, चार्म और टैलेंट की जरूरत होती है। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस हैं, जिन्हें एंट्री तो आसानी से मिल गई लेकिन डेडिकेशन के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो MLA की बेटी है। 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में है। 11 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आज भी सोलो हिट देने के लिए तरस रही है। क्या आप पहचान सकते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: 12th की टॉपर, IAS बनना था हीरोइन बन गई, आज बॉलीवुड की सुपरस्टार; पहचानें कौन?
फिल्मों में नहीं चल पाया जादू
चलिए हम ही आपको बता देते हैं। दरअसल, बात हो रही है बॉलीवुड की एक्ट्रेस नेहा शर्मा की जो बला की खूबसूरत हैं। इसके बावजूद फिल्मों में उनका जादू नहीं चल पा रहा है। नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था। उनके पिता अजीत शर्मा का राजनीति में बड़ा नाम है और वो भागलपुर से MLA हैं। अजीत शर्मा यहां से कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। विधायक की बेटी होने के चलते नेहा शर्मा का बचपन अमीरी में बीता।
राम चरण के साथ किया डेब्यू
नेहा शर्मा जब बड़ी हुईं तो उन्हें एक्ट्रेस बनने का चस्का लग गया। पहले मॉडलिंग और फिर फिल्मों में कदम बढ़ाने के लिए नेहा ने 2000 के दशक में मुंबई आकर स्ट्रगल शुरू कर दिया। साल 2007 में उन्होंने फिल्म ‘चिरुथा’ से डेब्यू किया था। फिल्म में साउथ एक्टर राम चरण थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। साल 2020 में आई फिल्म तान्हाजी उनके करियर की इकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
पिता के साथ किया रोड शो
नेहा शर्मा अब अपने पिता अजीत शर्मा के लिए चुनावी रण में उतर आई हैं। बीते दिन 23 अप्रैल को एक्ट्रेस ने भागलपुर में अपने पिता के साथ रोड शो किया। साथ ही पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के पीरपैंती बाजार में अपने पिता के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान एक्ट्रेस को देखने के लिए युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें कि नेहा पहले भी अपने पिता के लिए दो बार रोड शो कर चुकी हैं, जिसके बाद उनके पिता ने जीत हासिल की। ऐसे में एक्ट्रेस इस बार भी अपने पिता के लिए लकी साबित हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines