मुंबई: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज के समय की सबसे लोकप्रिय और सफल गायिकाओं में से एक हैं, जिसे लोग प्यार से क्वीन कहकर बुलाते हैं। वो फिल्मी गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही सोलो एलबम्स भी रिलीज करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने दिग्गज सिंगर फाल्गुनी पाठक के प्रतिष्ठित गीत ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमेक रिलीज किया है, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
नेटिजेंस नेहा की इस रीक्रिएट वर्जन को ना केवल नापसंद किया है, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए जेल भेजने तक की बात कह दी। इस बीच नेहा ने अपने इंस्टाग्राम (Neha Kakkar Instagram) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नेहा (Neha Kakkar on trollers) ने रीमिक्स करने को लेकर अपने ऊपर उठ रही उंगलियों के बारे में ये जवाब दिया है।
अभी पढ़ें – स्वघोषित फिल्म क्रिटिक KRK ने लिया सन्यास, बोले- “मैं क्विट कर रहा हूं…
सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा है, “इस दुनिया में बहुत कम लोगों के पास ही वो सब होता है जो मुझे मिला है। वो भी इतनी कम उम्र में। जिस तरह की शोहरत, प्यार, अनगिनत सुपरहिट गाने, सुपर डुपर हिट टीवी शोज, वर्ल्ड टूर, बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े हर उम्र के फैन और पता नहीं क्या!! आपको पता है ये सब मुझे क्यों मिला मेरे टैलेंट, मेरी मेहनत, मेरे पैशन और पॉजिटिविटी की वजह से। आज मैं केवल अपने भगवान उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।”
अभी पढ़ें –
उन्होंने आगे लिखा, “शुक्रिया!! मैं भगवान की सबसे चहेती बच्ची हूं..एक बार फिर से शुक्रिया! आप सभी के लिए जिंदगीभर की खुशियों के लिए दुआ करती हूं”। नेहा की पोस्ट पर तमाम सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनके पति रोहनप्रीत ने लिखा, ‘नेहा कक्कर क्वीन है और हमेशा रहेगी’। भाई टोनी कक्कर ने लिखा, ‘सच में भगवान की सबसे प्यारी बच्ची’। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, धनश्री वर्मा, गीता फोगाट समेत अन्य सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
35 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
51 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines