Neha Kakkar-Rohanpreet Singh Threat: बाबा सिद्दीकी की अचानक हुई मौत ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली। कुछ दिन पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को इस गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। अब इस लिस्ट में सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत का नाम भी शामिल हो गया है। खबर है कि कपल को जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर ने सिंगर के फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।
बताया जाता है कि यह धमकी बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने एक वीडियो के जरिए दी है। वीडियो में कहा गया है कि अगर नेहा और उनके पति रोहनप्रीत ने अपना गलत रवैया नहीं बदला तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे।
निहंग मान सिंह ने दी धमकी
जाहिर है कि सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के लिए स्टार कपल को बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली की तरफ से धमकी मिली है।
निहंग मान सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ लोगों के सामने अश्लील हरकतें करती रहती हैं। उन्होंने वीडियो में धमकी देते हुए दोनों को सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh के साथ वर्कआउट के दौरान हुआ हादसा, अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
वीडियो में क्या मिली धमकी
वीडियो में निहंग मान सिंह ने कहा, ‘नेहा कक्कड़ अपने पति को पर्दे में रखें। लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें कर क्या जताना चाहते हो? तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर रख दिया है। कुछ थोड़ी शर्म भी कर लो।’
वीडियो में आगे कहा, ‘सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने वालों को पहले प्यार से समझाएंगे और फिर उन्हें भी सबक सिखाएंगे। चाहे इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े।’ उन्होंने वीडियो में आगे कहा, ‘अगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत अच्छे सिंगर हैं तो अच्छे काम भी करें। इस तरह का रवैया समाज में असामाजिक फैलाता है।’
समाज में अश्लीलता बढ़ गई
निहंग मान सिंह ने कहा, ‘पंजाब में नशा और अश्लीलता बढ़ गई है और ऐसे समाज को जागरूक करने की जरूरत है। हम समाज में किसी तरह की गंदगी फैलाने नहीं दे सकते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट फैलाकर गंदगी फैलाई जा रही है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के आचरण को बदला नहीं गया तो उन्हें सबक सिखाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
36 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines