Rohanpreet Singh Neha Kakkar Latest Update: सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। यूजर्स भी इस कपल पर जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं अब रोहनप्रीत ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे न सिर्फ नेहा बल्कि फैंस का भी दिल टूट जाएगा। रोहनप्रीत सिंह ने सरेआम एक हसीना को ‘माल’ कह दिया है? आखिर कौन है यह हसीना और क्या है पूरा माजरा? आइए जानते हैं…
रोहनप्रीत ने किया कमेंट
दरअसल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रहीं सना मकबूल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए। लोगों ने सना की तारीफों के खूब पुल बांधे। हालांकि इस पोस्ट पर एक कमेंट ने सबका ध्यान खींचा और वह कमेंट है नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का।
Rohanpreet Singh
सोशल मीडिया पर हुई चर्चा
जी हां, रोहनप्रीत सिंह ने सना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि KAALA MAAL… नेहा के पति का यहह कमेंट लोगों को हजम नहीं हुआ और लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा होने लगी कि आखिर माजरा क्या है? तो भई आपको बता देते हैं कि आज रोहनप्रीत सिंह और सना मकबूल का गाना ‘KaalaMaal’ रिलीज हो रहा है।
गाने में रोहन और सना दिखेंगे साथ
हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें सना ने जानकारी दी है कि उनका गाना ‘काला माल’ आज 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने में रोहनप्रीत और सना साथ काम करते नजर आएंगे। यह तो सभी जानते हैं कि सना और रोहन दोनों का ही अपना अलग फैनबेस है, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि दोनों का गाना लोगों को कितना पसंद आता है?
झूठे थे रूमर्स
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोहन और नेहा को लेकर चर्चा हो रही थी कि दोनों जल्दी ही तलाक लेकर अलग होने वाले हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था और यह रूमर्स झूठे निकले थे। कुछ दिन पहले नेहा ने खुद कहा भी था कि इस तरह की झूठी खबरों से वैसे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन दुख जरूर होता है कि लोग कैसे इस तरह की बातें कर लेते हैं? अगर किसी को कुछ नहीं पता तो झूठ में इस तरह की बातों को करने का क्या मतलब है?
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna का हुआ एक्सीडेंट, कैसी है एक्ट्रेस की हेल्थ, क्या है लेटेस्ट अपडेट?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines