बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले कई साल से एमटीवी के शो रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। इस साल भी नेहा रोडीज डबल क्रॉस में गैंग लीडर नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है। नेहा के इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस रोडीज डबल क्रॉस को छोड़ रही हैं? जाहिर है कि नेहा धूपिया साल 2016 से रोडीज के सभी सीजन में नजर आ रही हैं। इस बार उनके अलावा शो में प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ रहे हैं।
नेहा धूपिया ने शेयर किया पोस्ट
नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोडीज डबल क्रॉस से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ गैंग लीडर प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और शो के होस्ट रणविजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रोडीज के कुछ कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में नेहा सभी के साथ इमोशनल मोमेंट शेयर करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘रोडीज सिर्फ एक शो नहीं है, यह एक इमोशन है। मैंने नहीं बल्कि किसी ने मुझे शेरनी कहा है। किसी ने मेरी गैंग को। (इसलिए इस नुकसान ने इसे और भी कठिन बना दिया) मेरा क्या मतलब है इसे समझने के लिए आखिरी कुछ तस्वीरें देखें। बाकी के लिए, अंतहीन गले ने इसे कम मुश्किल बना दिया है।’
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बाद Salman Khan ने UK टूर किया पोस्टपोन, क्या बोले फैंस?
क्या शो छोड़ रही हैं एक्ट्रेस?
इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि नेहा धूपिया रोडीज डबल क्रॉस छोड़ रही हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘शो आपके बिना हिट नहीं होगा मैम। पसंदीदा गैंग लीडर डबल xx।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप इस शो की क्वीन हैं नेहा.. अगर आप कल ही वोट आउट हो जातीं, तो मैं इस सीजन में रोडीज देखना बंद कर देता।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ना नेहा धूपिया, ना रोडीज।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नेहा धूपिया सच्ची शेरनी।’
बता दें कि रोडीज डबल क्रॉस की शूटिंग करते हुए नेहा धूपिया सेट पर गिर गई थीं। अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘ये छोटी सी दिक्कत थी लेकिन मैं अपने पैरों पर लौट आई हूं। प्रेरित हूं और पहले की तरह एक्साइटेड हूं। कोई भी मुझे रोकने वाला नहीं है।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines