हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को हुई गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Neha Bhasin Health: बॉलीवुड सिंगर और बिग बॉस फेम नेहा भसीन गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

विज्ञापन
Neha Bhasin Health.

Neha Bhasin Health: बॉलीवुड की फेमस सिंगर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं नेहा भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है। पोस्ट में नेहा ने अपनी हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वो प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) और ऑब्सेसिव कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD) से जूझ रही हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स का कहना है कि वो फाइब्रोमायल्जिया से भी पीड़ित हैं। सिंगर ने बताया कि उन्हें पहले से पता है कि वो इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका हिम्मत टूटती जा रही है। अपने लंबे-चौड़े नोट में नेहा भसीन का दर्द छलका है, जिसके बाद फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं।

सिंगर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

नेहा भसीन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं बहुत कुछ बताना चाहती हूं लेकिन मैं कहां से अपनी बात को शुरू करूं ये समझना मुश्किल है। मैं इस बेबसी से खुद को कैसे मजबूत करूं। मुझे कई साल से शक था कि कुछ गड़बड़ चल रहा है। आखिर मेडिकल जांच कराने के बाद आज डायग्नोसिस हो गया है।’ सिंगर ने आगे लिखा कि ‘जो मेंटली और हार्मोनल बीमारियों के लिए सही ट्रीटमेंट देने में हेल्प करता है और इन सभी के बीच बड़ा अहसास फिर स्वीकृति आती है कि कम से कम अभी के लिए मेरा नर्वस सिस्टम टूट रहा है।’

यह भी पढ़ें: जब बच्चन परिवार की बहू से फ्लर्ट करने लगा ये हॉलीवुड स्टार, पुराना वीडियो वायरल

इस तरह बीमारी से निपट रहीं नेहा

अपनी पोस्ट में नेहा भसीन ने आगे बताया कि मुझे अपनी बीमारी के लिए थेरेपी लेना पड़ रहा है। मैं योगा कर रही हूं और अपने स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश कर रही हूं। इसलिए मैं काम में ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मैं फोन से भी खुद को दूर रख रही हूं और अपनों से मिल रही हूं। सिंगर ने बताया कि PMDD ने कई बार उन्हें अंधेरे में धकेल दिया लेकिन वो अपने OCPD से पूछती हैं कि उनकी क्या असफलता है? सिंगर ने आगे कहा कि फाइब्रोमायल्जिया भी है, जिसकी वजह से उन्हें बॉडी में दर्द रहता है।

नेहा भसीन ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि PMDD, OCPD और फाइब्रोमायल्जिया की वजह से उन्हें क्या-क्या दिक्कतें हो रही हैं। सिंगर ने कहा कि उन्हें इस वजह से थकान, इमोशनल पेन, शरीर में दर्द, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस बीमारी से जूझ रही हूं मैं इसे पीड़ित के रूप में लिख रही हूं किसी विजेता के रूप में नहीं। मैं बस इसलिए लिख रही हूं क्योंकि ऐसा करने से मुझे सुकून मिल रहा है। सभी को प्यार भेज रही हूं। नेहा भसीन की पोस्ट पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और सिंगर के जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

क्या होता है PMDD, OCPD और फाइब्रोमायल्जिया?

बता दें कि  PMDD पीरियड्स से जुड़ी बीमारी है, जिसमें गुस्सा या चिड़चिड़ापन होने लगता है। कई बार सीने में ढीलापन या फिर सूजन की दिक्कत होने लगती है। वहीं OCPD जिस इंसान को हेता है वो बार-बार एक ही चीज को करता है। अगर हाथ धोएगा तो बार-बार वही करेगा। वहीं फाइब्रोमायल्जिया में इंसान की बॉडी में दर्द, थकान रहती है। कई बार मूड स्विंग्स भी होते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें