Neha Bagga Resty Kamboj Engagement: सोशल मीडिया के एक पॉपुलर कपल को लेकर बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानी- मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर और टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा (Neha Bagga) ने अब फाइनली सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने खुद अपने चाहने वालों के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के शादी के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया और रेस्टी कंबोज (Resty Kamboj) से इंगेजमेंट कर ली। अब नेहा और रेस्टी के रोमांटिक इंगेजमेंट (Neha Bagga Resty Kamboj Engagement) फोटोज भी सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं रो रही हूं…’ Aishwarya Rai से मुलाकात के बाद Yeh Hai Mohabbatein फेम Aditi Bhatia ने क्यों कही ये बात?
एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से की सगाई
इस सगाई किसी फिल्मी सीन की तरह हुई है। जहां रेस्टी कंबोज ने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी लेडी लव को खास अंदाज़ ने प्रपोज किया। दोनों सबसे पहले तो तुर्की गए हुए थे जहां मौका देखते ही उन्होंने एक रोमांटिक सेटअप तैयार किया। हॉट एयर बैलूनस के खूबसूरत नज़रों के बीच घुटनो के बल बैठकर रेस्टी ने एक्ट्रेस नेहा बग्गा को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान इन दोनों के चेहरों पर जो चमक है वो इनकी खुशी बयां कर रही है।
रोमांटिक है इंगेजमेंट आईडिया
सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस जहां रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक लाल गाड़ी के सामने खड़े होकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। ये रिंग देखने में वाकई काफी खूबसूरत है। बता दें, इस कपल ने 19 सितम्बर को ये सगाई रचाई थी। हालांकि, अब इन्होंने इस सीक्रेट सेरेमनी को ऑफिशियल कर दिया है।
फैंस का रिएक्शन
अब नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। सभी को लम्बे समय से इस दिन का इंतजार था। वैसे भी सोशल मीडिया यूजर्स को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। इनके वीडियो देखकर फैंस हमेशा एंटरटेन रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें लगता था कि ये दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दरअसल, ये कपल अपनी वीडियोज़ में खुद को पति-पत्नी दिखाता है। खैर अब इनके पोस्ट पर सभी लोग रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines