मुंबई: देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) की रौनक देखने को मिल रही है। सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत और पूजा कर रही हैं। वहीं बी-टाउन की हसीनाएं भी इसे धूम-धाम से मना रही हैं। इस साल टिंसेल टाउन में कई एक्ट्रेसेज का ये पहला करवाचौथ है,जिनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं।
एक्ट्रेस का ये पहला करवाचौथ है हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से ये कन्फर्म नहीं है कि उन्होंने पति रणबीर कपूर के लिए व्रत रखा है या नहीं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई है और ये इनका पहला करवा चौथ है। शादी के कुछ ही समय में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी।
अब ये जोड़ी जल्द ही माता -पिता बनने जा रही है। इस बीच आलिया की सास यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor wishes karwa chauth) ने आलिया के पहले करवाचौथ पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
दिग्गज अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बहू (आलिया भट्ट) और बेटी (रिद्धिमा कपूर) को करवाचौथ के दिन की बधाई और आशीर्वाद दिया। तस्वीर रणबीर और आलिया के शादी की की है, जिसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया-“मेरी सुंदरियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं @riddhimakapoorsahniofficial @aliaabhatt #myjaans
मां नीतू के इस पोस्ट के बाद बेटी रिद्धिमा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाली इमोजी ड्रॉप की। वहीं आलिया के तरफ से अभी इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन फैंस ने अपना रिएक्शन देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक यूजर ने लिखा, “आलिया का पहला करवा चौथ।”
नीतू के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें वरुण धवन(Varun Dhawan), कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और अनिल कपूर(Anil Kapoor) के साथ ‘जुगजुग जीयो’ में देखा गया था। अब वो सनी कौशल के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines