neeta ambani swadesh event

नीता अंबानी के इवेंट में बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, किसी ने साड़ी तो किसी ने लहंगे में ढाया कहर!

Neeta Ambani Swadesh Event For Bollywood Celebs: बॉलीवुड सेलेब्स ने हाल ही में नीता अंबानी के ‘स्वदेश’ इवेंट में अपने इंडियन लुक से चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर इन सितारों के इंडियन लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं. फैंस सेलेब्स के इन लुक्स को खूब पसंद कर रहे हैं.

Neeta Ambani Swadesh Event For Bollywood Celebs: नीता अंबानी ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए स्वदेश इवेंट होस्ट किया. इस इवेंट में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे अपने देसी लुक में पहुंचे और पैप्स के सामने एक के बाद एक जमकर पोज दिए. नीता अंबानी के इस इवेंट में बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा. किसी ने साड़ी तो किसी ने लहंगे पहन लाइमलाइट बटोरी. वहीं इवेंट में सोनम कपूर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोनम ब्लैक कलर की बनारसी साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

विज्ञापन

वहीं सोनम के साथ-साथ ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडियन लुक में हाथों में हाथ डाले नजर आए. रणवीर और दीपिका ने पैप्स के सामने क्यूट-क्यूट पोज भी दिए. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही इवेंट में जहां अनन्या पांडे ने ओरेंज कलर की साड़ी पहनी वहीं अदिति राव हैदरी ने बनारसी साड़ी लहंगा कैरी किया. दीपिका पादुकोण सूट में बेहद क्लासी लगीं. इनके साथ-साथ करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन भी साड़ी में कहर ढाती नजर आईं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ