Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान की अपनी अलग पहचान है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस फैमिली में एक से बढ़कर एक एक्टर्स हैं। आज हम आपको कपूर खानदान की उस बहू के बारे में बताएंगे जिसने बचपन में ही एक्टिंग का हुनर सीख लिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई फिल्में की और अपने हर किरदार की छाप दर्शकों के दिलों पर छोड़ी। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नीतू कपूर हैं। जी हां, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की वाइफ और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं और आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें…
इस फिल्म से रखा था इंडस्ट्री में कदम
नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई, 1958 को नई दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। उनकी यही चाह उन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक खींच लाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला ने नीतू कपूर को फिल्मों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके बाद नीतू को अपनी पहली डेब्यू फिल्म मिली जिसका नाम ‘सूरज’ था और ये 1966 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। ये अलग बात है कि उन्हें फिल्म का क्रेडिट नहीं मिल सका।
ऋषि कपूर के साथ दी 15 फिल्में
नीतू कपूर ने ‘सूरज’ के बाद कई सारी फिल्में की लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी ‘दो कलियां’ से मिली थी। ये फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी। कई साल बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के बाद एक्ट्रेस को उनकी पहली लीड फिल्म ‘रिक्शावाला’ मिली। यहीं से उनकी गाड़ी चल पड़ी। कई बेहतरीन फिल्में करने वालीं नीतू कपूर ने शादी से पहले ऋषि कपूर के साथ करीब 15 फिल्में की जिसमें से कई हिट साबित हुई थीं।
25 साल बाद फिर की इंडस्ट्री में वापसी
नीतू कपूर ने साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी रचा ली और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। कई साल तक उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपनी मैरिड लाइफ पर फोकस किया। हालांकि 25 साल बाद नीतू कपूर ने फिल्म लव आज कल से दोबारा एक्टिंग में कदम रखा। इसके बाद वह बेशर्म, दो दूनी चार और जुग जुग जियो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines