भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर काम कर ऑडियंस का दिल जीता है. आज ये सितारे अपने सपनों के मुकाम को जी रहे हैं. वहीं कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में तो पहचान बनाई ही, इसके साथ ही वो साउथ इंडस्ट्री में भी नाम कमा रहे हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी. वहीं आज ये एक्ट्रेस पंजाबी इंडस्ट्री की क्वीन हैं. हम बात कर रहे हैं नीरू बाजवा की. नीरू बाजवा पंजाब की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक हैं. चलिए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.
ममता कुलकर्णी के पीछे किया डांस
नीरू बाजवा का जन्म कनाडा में हुआ था. हालांकि वो पंजाबी परिवार से नाता रखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘हरी मिर्ची लाल मिर्ची’ से की थी. ये सीरीयल साल 2005 में आया था. वहीं इससे पहले नीरू बाजवा फिल्मों में एक बैकग्राउंड डांसर थीं. एक्ट्रेस ने संजय कपूर और ममता कुलकर्णी की मूवी ‘बेकाबू’ के गाने ‘तू वो तू है’ में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था. आज वो बैकग्राउंड डांसर पंजाबी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shriya Saran के हस्बैंड? कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस ने सुनाया पति संग पहली मुलाकात का किस्सा
इन मूवीज से मिली पहचान
नीरू ने साल 1998 में हिंदी मूवी ‘मैं सोलह बरस की’ से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2004 में एक्ट्रेस ने ‘असां नू मान वतना दा’ मूवी से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा. इस मूवी से एक्ट्रेस को पहचान मिली। वहीं इसके बाद साल 2005 में एक्ट्रेस का ‘हरी मिर्ची लाल मिर्ची’ टीवी सीरियल आया जिससे नीरू बाजवा टीवी की स्टार बन गई थीं. आज नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा की क्वीन कहलाती हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार नीरू बाजवा पंजाब की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं.
यह भी पढ़ें: अपने समय की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस थी ये हसीना, पर्दे पर भारत की आदर्श मां बन हुई मशहूर
एक्ट्रेस की कितनी है नेटवर्थ?
एक्ट्रेस ‘सरदार जी’, ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘बुहे बारियां’, ‘शायर’, ‘लौंग लाची 2’, ‘सुंदर बिल्लो’, ‘शादा’ और ‘जिंदुआ’ जैसी सुपरहिट फिल्में पंजाबी इंडस्ट्री को देख चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की जॉन अब्राहम के साथ मूवी आई है जिसका नाम तेहरान है. वहीं इससे पहले वो अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी नजर आ चुकी हैं. फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट के अनुसार नीरू बाजवा 150 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines