Arshad Nadeem Biopic: पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं। भले ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देकर हरा दिया हो लेकिन दोनों की दोस्ती जगजाहिर है। यही वजह है कि जब पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से पूछा गया कि अगर गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम पर बायोपिक बनती है तो वो किस बॉलीवुड सुपरस्टार को इसमें देखना चाहेंगे तो उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। मेडल समारोह के बाद नीरज चोपड़ा का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने यह जवाब दिया था।
अरशद नदीम पर बायोपिक बनने की चर्चा
जियो सिनेमा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पेरिस ओलंपिक के मेडल समारोह में रजत पदक जीतने के बाद मेजबान प्रसारक एक एंकर ने नीरज चोपड़ा से पूछा कि ‘अगर गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर बायोपिक बनती है, तो आप किस एक्टर को यह भूमिका निभाते हुए देखना चाहते हैं?’ इस सवाल के जवाब में एथलीट ने जो नाम लिया उसने उन कयासों पर पानी फेर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि शाहरुख खान या रणबीर कपूर अरशद नदीम की बायोपिक में दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुझे पछतावा नहीं, लोग मुझसे डरते हैं… Kangana Ranaut ने दिया बड़ा बयान, राजनीति पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
नीरज ने इस सुपरस्टार का लिया नाम
नीरज चोपड़ ने कहा, ‘अगर बायोपिक बनती है तो आपको उस हीरो की तलाश करनी चाहिए जिसकी लंबाई अच्छी हो। अरशद नदीम का कद लंबा है।’ इसके बाद एथलीट ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया। साथ ही कहा कि बायोपिक में जवान अमिताभ बच्चन इस किरदार के लिए हो सकते थे। बता दें कि इससे पहले जब अरशद नदीम से पूछा गया था कि अगर नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बनी तो वो किस एक्टर को देखना चाहेंगे। इस पर गोल्ड मेडलिस्ट ने शाहरुख खान का नाम लिया था।
नीरज चोपड़ा ने मानी थी अपनी हार
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी को इस बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। वो पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लेने से चूक गए थे। हालांकि उन्होंने 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के रजत पदक हासिल किया है। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में नीरज चोपड़ा ने बताया था कि ओलंपिक के लिए वो मानसिक रूप से तैयार थे लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर थे।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines