Neena Gupta Trolled: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बीते दिन 4 जून को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ये दिन उनके लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर एक्ट्रेस ने पूरी फिल्म की स्टार कास्ट के साथ अपना बर्थडे केक कट किया। इस दौरान नीना गुप्ता रिवीलिंग ड्रेस में नजर आईं। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को निशाने पर ले लिया। जहां फैंस नीना गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो वहीं नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
को-एक्टर्स के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन
विरल भयानी ने नीना गुप्ता का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ‘मेट्रो इन दिनों’ की स्टारकास्ट के साथ अपने जन्मदिन का केक काटती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेटी मसाबा गुप्ता के लेबल हाउस की आउटफिट पहनी। नीना ने गोल्ड ‘बिस्किट ब्रा’ के साथ व्हाइट काफ्तान पहना हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस ने केक कट किया और एक-एक बाइट अनुराग बसु, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी समेत अन्य को-स्टार्स को खिलाया।
यह भी पढ़ें: ADHD डिसऑर्डर क्या है? जिससे जूझ रहा TV का ये फेमस एक्टर, खुद किया खुलासा
यूजर्स ने एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों की निगाहें नीना गुप्ता के आउटफिट पर जाकर टिक गईं। नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या जमाना आ गया है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप उर्फी जावेद से प्रभावित हैं? अपनी उम्र का सम्मान करें!’ एक अन्य यूजर ने रेखा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रेखा जी इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण हैं कि उम्र कोई मायने नहीं रखती।… बिना किसी दिखावे के उन्होंने यह कर दिखाया है।’
मेट्रो इन दिनों में दिखेंगी नीना गुप्ता
नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अनुपम खेर के साथ बनी है। उनके अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, पंकज कपूर, अली फजल, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा और सना फातिमा शेख हैं। ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
30 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines