Neena Gupta Relationship: नीना गुप्ता बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिनको काफी देर में सफलता जरूर मिली, लेकिन इस सफलता ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. वे अक्सर महिलाओं के अधिकारों के बारे में और अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करती हैं. हाल ही में उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के कई राज खोले. खासकर अपनी शादी और प्यार के बारे में खुलकर बात की.
यह भी पढ़ें: ‘अगर मुझ पर कोई भी आरोप…’, तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, आते ही दिया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पहला प्यार और बेटी
नीना गुप्ता के जवानी के दिनों में उन्हें वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ. उन्होंने बताया कि ‘सच बताऊं तो प्यार व्यार कुछ नहीं होता. अगर मुझसे पूछा जाए तो शायद मैंने सिर्फ अपनी बेटी से प्यार किया है.’
इसी बातचीत के दौरान नीना के कहा- ‘वे दोनों प्यार में थे। साथ बिताया समय बहुत खूबसूरत था. लेकिन शादी नहीं हुई क्योंकि दोनों के करियर और जगह अलग-अलग थी. या तो नीना को इंडिया छोड़ना पड़ता या विवियन को क्रिकेट छोड़ना पड़ता. दोनों ही मुमकिन नहीं था. नीना जी ने कहा कि लोग विवियन से यह सवाल क्यों नहीं पूछते? सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछा जाता है?’
यह भी पढ़ें: ‘मैं सीता नहीं…’, वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन से कहा ‘मेरे क्या लगते हो’, तो पति युगम ने गलती मान किया चैलेंज
दूसरी शादी- प्यार या मजबूरी
बातचीत के दौरान जब शुभांकर मिश्रा ने पूछा कि आपकी हाल की शादी प्यार से हुई या मजबूरी से? नीना जी ने हंसते हुए जवाब दिया कि यह सवाल बहुत मुश्किल है. उन्होंने कहा, “मैं प्यार को समझती नहीं. मुझे सिर्फ बच्चे से प्यार समझ आता है.” समाज को दिखाने के लिए या बुढ़ापे में साथी चाहिए, इस वजह से हुई. पैसे और जरूरत भी बड़ी चीज है जिंदगी में। नीना जी ने साफ कहा कि प्यार जैसा कुछ नहीं समझतीं, बस जरूरत पूरी हुई.
जिंदगी के सबक
नीना जी ने अपनी जिंदगी में अकेले बच्ची को पाला. उस दौरान उन्होंने काफी संघर्ष किया. लेकिन आज वे मजबूत और खुश हैं. उन्होंने कहा कि समाज में औरतों को बहुत कुछ सहना पड़ता है. लेकिन सच्चाई बोलने से डरना नहीं चाहिए. उनका इंटरव्यू लोगों को बहुत पसंद आया.
यह भी पढ़ें: ‘दुखों से घिरे भाईजान…’, एक तरफ पिता अस्पताल में भर्ती, दूसरी ओर को-स्टार का हुआ निधन
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines