Neena Gupta: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अपने एक्टिंग से सबका दिल जीता है। वो दिनों दिन उभरकर सामने आ रही हैं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।
एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच एक बार फिर वो अपने कुछ स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। नीना एक बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।
हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में नीना ने रिश्तों और प्यार को लेकर कुछ खुलासे किए और अपनी लाइफ के उन फेज के बारे में बातें की, जो कभी कोई औरत करने से पहले दस बार सोचेगी। बता दें कि नीना एक सिंगल मॉम हैं और उनकी बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है, जो आज के समय की एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
नीना गुप्ता ने इंटरव्यू में कही ये बात
नीना ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (Humans of Bombay) को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ने वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की।
उन्होंने ने बताया कि ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मैंने विवियन को बुलाया और उनको इस बारें में बताया और बोला कि अगर तुम्हें नहीं चाहिए तो कोई बात नहीं, पर मैं ये बच्चा रखना चाहती हूं।’ फिर उन्होंने कहा, ‘नहीं नहीं, मैं आपके लिए इस बच्चे को इस दूनिया में देखना पसंद करुंगा। सभी ने मुझसे कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं, तुम इसे अकेले कैसे कर सकती हो? क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे और मैं उनसे शादी नहीं कर सकती थी।’
आगे उन्होंने कहा, ‘लेकिन क्या होता है जवानी में आप प्यार में अंधे होते हैं। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप किसी की नहीं सुनते। कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की बात नहीं सुनेगा और मैं भी ऐसी ही थी।’ मेरे इस फैसले से मेरे पिता खुश नहीं थे, लेकिन डिलीवरी के बाद उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया।
नीना ने औरतों को दी ये सलाह
जब नीना से कहा गया कि आप क्या मैसेज देना चाहेंगी 40 साल की महिलाओं को, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि, ‘काम पर ध्यान दो, मर्दो पर नहीं।’ इसके अलावा उन्होंने सिंगल मां को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसपर भी बात की।
वर्क फ्रंट
नीना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वध’ (Vadh) में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर भी मंगलवार को जारी किया जा चुका है। इन्हें अपनी फिल्म ‘छोकरी’ (1994) में एक युवा विधवा की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें आखिरी बार ‘ऊंचाई’ में देखा गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेंजोंगपा, सारिका, नफीसा अली और परिणीति ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines