Neelam Kothari: हिंदी सिनेमा के कई सितारे ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे वो लव स्टोरी हो या कोई विवाद। आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लाइमलाइट में रहीं। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान संग काले हिरण मामले में उनका नाम भी आया। आइए जानते हैं कि कौन ये एक्ट्रेस?
बर्थडे मना रही नीलम कोठारी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस नीलम कोठारी हैं। जी हां, आज यानी 9 नवंबर को नीलम कोठारी 55 साल की हो गई हैं और एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं। नीलम कोठारी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। लोगों के दिलों में भी एक्ट्रेस की अपनी एक अलग जगह है।
पर्सनल लाइफ चर्चा में रही
नीलम कोठारी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो बेहद कमाल रही है, लेकिन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही क्योंकि जब दिल लगाया तो वो सिर्फ उन्हें मंजिल नहीं मिली। पूरी शिद्दत से प्यार करने के बाद भी अगर उसे मंजिल ना मिले तो कोई क्या ही करे। हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी नीलम की मोहब्बत की दास्तान भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
गोविंदा से हुआ था प्यार
नीलम की लाइफ में प्यार की एंट्री तब हुई जब वो गोविंदा संग काम कर रही थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और सेट के अलावा बाहर भी मिलते थे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन गोविंदा ने तब नीलम को ये नहीं बताया था कि उनकी सगाई सुनीता से हो गई है। गोविंदा ने सोचा था कि वो सुनीता से सगाई तोड़ देंगे और नीलम से शादी कर लेंगे, लेकिन गोविंदा की मां को नीलम पसंद नहीं थी।
2000 में की शादी
हालांकि, गोविंदा और नीलम का ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और दोनों ही राहें अलग हो गईं। इसके बाद नीलम की लाइफ में बॉबी देओल आए, लेकिन इन दोनों का भी रिश्ता टूट गया। इसके बाद साल 2000 आया और नीलम ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन के बेटे ऋषि सेठिया से शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
काले हिरण हत्या मामले में फंसी
इसके बाद नीलम की लाइफ में समीर सोनी आए और दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। दोनों की अब एक बेटी भी है, जिसे उन्होंने गोद लिया था। इतना ही नहीं बल्कि काले हिरण की हत्या मामले में सलमान खान के अलावा नीलम का भी नाम सामने आया। नीलम पर वाइल्ड एक्टर और आईपीसी का आरोप लगाया गया था। उन्हें 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर की सीजेएम अदालत ने बरी कर दिया था। कुल मिलाकर नीलम की लाइफ खूब चर्चा में रही है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पॉपुलैरिटी पोल में कौन सबसे आगे? 5वें हफ्ते जनता ने किसे किया पसंद? चौथा नाम करेगा हैरान
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines