Munawar Faruqui Girlfriend Nazila Sitaishi Reaction: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में जो ट्विस्ट आया है उससे न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी तूफान आ गया है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पर्सनल लाइफ नेशनल टेलीविज़न पर तमाशा बन गई है। आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री से मुनव्वर फारूकी की गेम और उनकी मेंटल हेल्थ दोनों बिगड़ गए हैं। आयशा ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर के राज खोल दिए जिसके बाद सभी लोग कॉमेडियन को जज कर रहे हैं। इस वक्त उनके आयशा और नाजिला के बीच क्या रिश्ता है और मुनव्वर की गर्लफ्रेंड कौन है इसे लेकर फैंस के मन में ढेरों सवाल चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर के आगे जिंदगी की जंग हारे मशहूर एक्टर, निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाया मातम
नाजिला का रिएक्शन आया सामने
इसी बीच मुनव्वर की ब्रेकअप स्टोरी सुनाने के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila Sitaishi) ने इस पर रिएक्ट किया है। नाजिला ने लाइव आकर अपने और मुनव्वर के बीच क्या चल रहा है इस बारे में फैंस को क्लियर कर दिया। उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं साथ ही कॉमेडियन पर संगीन आरोप लगाए हैं। सबसे पहले तो नाजिला ने बताया कि अब उनका मुनव्वर से कोई रिश्ता नहीं है। वो उनसे खुद को किसी तरह से नहीं जोड़ना चाहतीं। हालांकि, उनके बारे में इतनी बातें हो रही हैं तो अपनी सफाई देना का उन्हें पूरा हक है। इसलिए उन्होंने आगे ये भी रिवील किया कि उन्हें मुनव्वर और आयशा के बीच क्या चल रहा है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
नाजिला ने मुनव्वर पर लगाए आरोप
मुनव्वर ने उन्हें ये यकीन दिलाया था कि वो ही उनकी जिंदगी में इकलौती लड़की हैं जिससे वो प्यार करते हैं। लेकिन किसी वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया है और वो इस बारे में सबके सामने बात नहीं करना चाहतीं। क्योंकि वो अपने रिश्ते की रिस्पेक्ट करती हैं लेकिन उन्होंने इस दौरान मुनव्वर पर ये भी आरोप लगाया कि उनका रिश्ता सिर्फ आयशा के साथ नहीं था। नाजिला ने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी और भी लड़कियों से जुड़े हुए थे। अब उनका ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बिगड़ सकता है मुनव्वर का गेम
नाजिला ने सरेआम ये बात कहकर मुनव्वर के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। ऐसे में अब कॉमेडियन का गेम एफेक्ट हो सकता है क्योंकि उनके वोटिंग पर इसका सीधा असर पड़ेगा। फैंस उन्हें गलत समझकर उनका सपोर्ट करना भी बंद कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी मुन्ना को सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं और उनका कहना है कि ये दोनों लड़कियां मिलकर मुनव्वर को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines