हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nayanthara का पति के साथ वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने किया इग्नोर, कपल को करना पड़ा इंतजार

Nayanthara-Vignesh Viral Video: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का उनके पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल बेहद मजे से अपना खाना एंजॉय कर रहा है, लेकिन कपल को सबने इग्नोर किया।

विज्ञापन
Nayanthara, Vignesh

Nayanthara-Vignesh Viral Video: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों बेहद चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर इस वक्त कई तरह की बातें हो रही हैं। एक तरफ वो अपनी हालिया रिलीज डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो दूसरी ओर साउथ एक्टर धनुष के साथ चल रहा उनका विवाद चर्चा में है। इस बीच अब नयनतारा का उनके पति के साथ एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विग्नेश शिवन ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, नयनतारा के पति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने इसके कैप्शन में लिखा कि 17 नवंबर की ईव। विग्नेश का पूरा कैप्शन पढ़ने के लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि नयनतारा अपनी पति के साथ आम लोगों की तरह ही लाइन में खड़ी हैं और अपना आर्डर लेने के लिए कपल इंतजार कर रहा है।

लोगों ने किया इग्नोर

इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास के लोगों ने भी कपल को इग्नोर कर रहे हैं और कोई उन्हें सेलीब्रेट की तरह ट्रीट भी नहीं कर रहा। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है कि नयनतारा अपने पति के साथ दिल्ली के एक लोकर रेस्टां में नजर आई, लेकिन वहां आम लोगों ने उन्हें इग्नोर किया।

विज्ञापन

नयनतारा और धनुष का विवाद

सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में नयनतारा और धनुष का विवाद चर्चा में हैं और इस वजह से वो लाइमलाइट में भी हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि नयनतारा को लोगों ने इसलिए इग्नोर किया क्योंकि उन्होंने धनुष को इस तरह भला-बुरा कहा। हालांकि अब लोग तो कुछ भी कहते हैं, इसलिए एक्ट्रेस के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

क्या है नयनतारा और धनुष विवाद?

दरअसल, धनुष और नयनतारा दोनों ही कानूनी झगड़े को लेकर चर्चा में हैं। नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म के एक गाने को यूज किया, जिसकी वजह से धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का नोटिस भेजा। हालांकि, पहले धनुष से इसकी परमिशन ली गई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इसके बाद जब एक्ट्रेस ने बिना परमिशन के इस गाने को यूज किया तो धनुष ने नोटिस भेजा। धनुष का नोटिस मिलने के बाद एक्ट्रेस ने धनुष को इंस्टाग्राम पर खूब भला-बुरा कहा और एक बेहद लंबा-चौड़ा नोटिस लिखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sherlyn Chopra का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- किसी कंपनी के एमडी या सीईओ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola