Nayanthara, Dhanush: साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा इस वक्त लाइमलाइट में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की लाइफ और करियर पर बेस्ड नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ रिलीज हो हुई हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होते ही एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, साउथ सुपरस्टार धनुष ने इस डॉक्यूमेंट्री पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस ठोक दिया है, जिसके बाद नयनतारा का गुस्सा धनुष पर फूटा है।
नयनतारा ने लिखा ओपन लेटर
नयनतारा ने एक ओपन लेटर के जरिए धनुष पर भड़ास निकाली है। इसके लिए एक्ट्रेस ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार धनुष पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट इस वक्त चर्चा में हैं और हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नयनतारा ने ऐसा क्या लिखा है, जो मामला इतना गरमा गया?
‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री, ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ से 3 सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस ठोक दिया है। हालांकि उन्होंने धनुष से इसकी परमिशन दी थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था और अब इसके बजाय फिल्म के सेट से बिहाइंड दा सीन इस्तेमाल करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
कई बार रिक्वेस्ट की
नयनतारा ने अपने ओपन लेटर में लिखा कि कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी आपने नानम राउडी धान के सॉन्ग या सीन कट्स और फोटोज को यूज करने की परमिशन नहीं दी और इसके लिए हमने लंबा इंतजार भी किया। उनकी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किए गए सीन लोगों के फोन से शूट किए गए और आपने इस पर भी आपत्ति जता दी।
आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है- नयनतारा
नयनतारा ने लिखा कि इससे पता चलता है कि यह आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है और यह आपके कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ बताता है। उन्होंने कहा कि वह उनके कानूनी नोटिस का उचित जवाब देगी। एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे आपका कानूनी नोटिस मिल गया है और हम भी कानूनी तरीके से ही इसका सही जवाब देंगे।
धनुष ने नहीं दिया कोई जवाब
नयनतारा का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक धनुष ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। देखने वाली बात होगी कि धनुष इस पर क्या कहते हैं? या इस पर वो चुप रहेंगे।
यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्ममेकर का लिवर हुआ फेल, Suresh Sangaiah के निधन से इंडस्ट्री में मातम
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines