Nayanthara: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों धनुष और अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक हर तरफ एक्ट्रेस की बातें हो रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब नयनतारा अपनी किसी बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। जी हां, एक वक्त ऐसा था जब नयनतारा की पर्सनल लाइफ चर्चा में रही थीं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था वो मामला?
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं नयनतारा
दरअसल, कई साल पहले नयनतारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में तब आई थी जब उनका नाम साउथ के एक जाने-माने डायरेक्टर और कोरियोग्राफर संग जुड़ा था। दोनों उस वक्त खूब लाइमलाइट में थे और हर तरफ इनको लेकर खूब बातें हुई थी। गौरतलब है कि उस वक्त डायरेक्टर शादीशुदा थे और नयनतारा से अफेयर की वजह से उन्हें अपनी वाइफ से तलाक लेना पड़ा था, लेकिन फिर भी नयनतारा और उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और टूट गया।
फिल्म ‘विल्लु’ में किया था साथ काम
साल 2009 में नयनतारा और प्रभुदेवा ने फिल्म ‘विल्लु’ में एक साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इस फिल्म नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं और प्रभुदेवा ने फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म के दौरान जब दोनों के अफेयर की चर्चा हुई तो किसी को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ और लोगों को ये पब्लिसिटी स्टंट लगा क्योंकि कोई उस वक्त ये भरोसा नहीं कर पा रहा था प्रभु मैरिड होते हुए भी ऐसा कैसे कर सकते हैं।
16 साल की शादी खत्म
इतना ही नहीं बल्कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक प्रभुदेवा ने मैरिड और तीन बच्चों का पिता होते हुए भी नयनतारा संग अपने रिलेशन को माना था। साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ से भी तलाक ले लिया था। पत्नी संग 16 साल की शादी खत्म करने के पहले से ही प्रभुदेवा, एक्ट्रेस संग लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन कुछ समय के बाद ही ये रिश्ता टूट गया था।
प्रभुदेवा को तलाक देने से वाइफ ने किया था मना
उस दौरान प्रभुदेवा की वाइफ भी अपने पति से मिले धोखे को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं और उन्होंने प्रभुदेवा को तलाक देने से मना कर दिया था, लेकिन इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था और दोनों अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के ट्रेलर से क्यों निराश हुए Rashmika के फैंस? Sreeleela भी दरकिनार
संबंधित खबरें
20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
40 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
2 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
3 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
5 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
6 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines