Vignesh Shivan deactivates his Twitter account: आज-कल साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति यानी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विग्नेश शिवन सुर्खियों में बने हुए हैं। हर ओर इन दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच अब नयनतारा के पति विग्नेश ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है। दरअसल, नयनतारा और धनुष के बीच डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन इस बीच विग्नेश ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
मीटिंग में शामिल हुए थे विग्नेश
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में विग्नेश शिवन ने एक पैन-इंडिया फिल्मों से संबंधित मीटिंग में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें की थी। लोगों का कहना था कि उनकी लास्ट फिल्म ‘काथुवाकुला रेंडु काधल’ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट नहीं थी।
विग्नेश शिवन ने क्यों लिया ये फैसला?
हालांकि, विग्नेश शिवन ने ये फैसला क्यों लिया है, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फैंस को डायरेक्टर की ओर से ऑफिशियल बयान का इंतजार है। बता दें कि जैसे ही विग्नेश शिवन ने अपने एक्स अकाउंट को डिएक्टिवेट किया, तो नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। हालांकि अपने पोस्ट में नयनतारा ने एक्स को लेकर किसी भी बात का जिक्र नहीं किया है।
Vignesh Shivan
विग्नेश की तरफ से नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान
वैसे तो इस वक्त सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन अभी इसको लेकर विग्नेश या उनकी टीम की ओर से इसके संबंध में कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि विग्नेश ने वाइफ की ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ पर बढ़ते विवाद के बीच ये कदम उठाया है और अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’
इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने ये भी कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी उस कैटेगरी में नहीं आती है। इन सबको लेकर उन्हें कई तरह की बातें कही गई। ऐसे में अब विग्नेश का अचानक से एक्स अकाउंट को डिएक्टिवेट करना लोगों को यही लग रहा है कि उन्होंने इस ट्रोलिंग से बचने के लिए ये कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसके बारे में वो खुद ही जानते हैं और इसको लेकर कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun के खिलाफ क्यों हुई शिकायत? Pushpa 2 से जुड़ा है मामला या कोई और वजह?
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines