Nayanthara: साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा कभी अपनी प्रोफेशनल, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर किसी ना किसी वजह से एक्ट्रेस को लेकर बातें होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही नयनतारा नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ को लेकर तब सुर्खियों में आईं थी, जब साउथ एक्टर धनुष ने उन्हें नोटिस भेजा था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नयनतारा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’
दरअसल, लेडी सुपरस्टार अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ की रिलीज से ही चर्चा में बनी हुई हैं। एक तरफ डॉक्यूमेंट्री और दूसरी ओर इसको लेकर हुआ विवाद एक्ट्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ा रहा है। नयनतारा की ये डॉक्यूमेंट्री बीते साल यानी 2024 में नवंबर के महीने में रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद ही धनुष ने एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस भेजा था।
‘चंद्रमुखी’ के मेकर्स ने भेजा नोटिस
वहीं, अब धनुष के बाद एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म ‘चंद्रमुखी’ के मेकर्स ने भी नयनतारा और नेटफ्लिक्स को नोटिस भेज दिया है। मेकर्स का आरोप है कि नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ में ‘चंद्रमुखी’ की क्लिप को यूज किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘चंद्रमुखी’ के मेकर्स ने एक्ट्रेस और नेटफ्लिक्स को फिल्म में बिना परमिशन के कंटेंट यूज करने पर पांच करोड़ रुपये की मांग भी की है।
10 करोड़ का कॉपीराइट केस
इसके पहले धनुष ने नयनतारा, उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवन और नेटफ्लिक्स के खिलाफ दर्ज कराया था और 10 करोड़ का कॉपीराइट केस ठोक दिया था। धनुष के ऐसा करने के बाद नयनतारा ने ओपन लेटर लिखकर एक्टर को खूब खरी-खरी भी सुनाई थी और ये मामला खूब चर्चा में रहा था। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस ने कोई रिएक्ट नहीं किया है।
क्या था मामला?
दरअसल, नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री, ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ से 3 सेकंड की क्लिपिंग को यूज किया गया है, जिसकी वजह से धनुष ने मेकर्स पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस ठोक दिया था। हालांकि, उन्होंने धनुष से इसकी परमिशन ली थी, लेकिन उन्होंने (धनुष) ने इसके लिए मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म के सेट से बिहाइंड दा सीन यूज करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma को सपोर्ट करना Vidya Balan का पड़ा भारी, जमकर हुई ट्रोलिंग तो देनी पड़ी सफाई
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
13 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
14 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
17 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
18 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
19 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
19 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
20 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines