Nayanthara Angry With Atlee: हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) से नाराज हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड फिल्मों में काम न करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि नयनतारा फिल्म में अपने किरदार को लेकर फिल्म निर्देशक एटील से थोड़ी नाराज चल रही हैं। हालांकि, अभी इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिल रही रिपॉर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म में अपने किरदार ने नाखुश हैं, जिसको लेकर एक्ट्रेस एटली से बहुत नाराज हैं, क्योंकि फिल्म में उसके किरदार को काट दिया गया। साथ ही नाराजगी का कराण ‘जवान’ में कैमियो करने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से भी जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: इस सुपरस्टार के कहने पर Gulshan Grover का नाम पड़ा था ‘Bad Man’, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक कमाया नाम
Deepika Padukone को लेकर नाराज हैं Nayanthara?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा फिल्म में ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के किरदार को लेकर भी नाराज हैं। उनका मानना है कि फिल्म में दीपिका के कैमियो किरदार को ज्यादा दिखाने और उठाने की कोशिश की गई, जितना फोकस दीपिका के किरदार पर किया गया है उतना उनके करिदार पर नहीं। रिपोर्ट्स के मुातबिक, एक्ट्रेस का मानना है कि फिल्म में दीपिका को एक खास किरदार के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि असल में ऐसा कुछ नहीं है उनका बस एक छोटा सा कैमियो था।
कैमियो ने फिल्म में दीपिका का पूरा किरदार था
वहीं दीपिका के किरदार को लेकर नयनतारा का मानना है कि ये बिल्कुल भी कैमियो नहीं था। जवान को लगभग शाहरुख-दीपिका की बाकी फिल्मों जैसा लुक दिया गया था। बता दें कि खबर ये भी है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अच्छी खासी फीस भी दी गई है। वहीं, पहली बॉलीवुड फिल्म में किरदार पर फोकस न मिल पाने के कारण नयनतारा अब और बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं।
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
38 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
5 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
11 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines