Nayantara and Vignesh Shivan on Divorce Rumors: एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन को इन दिनों अपने एक फैसले की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, विग्नेश शिवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में कोरियोग्राफर जानी मास्टर के साथ काम किया, जो पॉक्सो एक्ट का आरोपी है। इसी वजह से लोग नयनतारा और विग्नेश शिवन की आलोचना करने लगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा। जिसकी वजह से दोनों के तलाक की अफवाहें फैल गईं। अब इन अफवाहों का नयनतारा और विग्नेश ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया है।
तलाक की अफवाहों का जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी स्क्रीनशॉट में नयनतारा अपनी शादी को बड़ी गलती बताती दिख रही हैं। इसके बाद से ही नयनतारा और विग्नेश के तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं। इन अफवाहों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों अजीब और हैरानी वाला रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘हमारा रिएक्शन… जब हम अपने बारे में अजीबो-गरीब खबरें देखते हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘सपनों के साथ हिंसा…’, Kapil Sharma के रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद Kaps Cafe ने दिया पहला रिएक्शन
क्या लिखा था स्क्रीनशॉट में?
बता दें कि जब नयनतारा और विग्नेश शिवन जानी मास्टर के साथ करने को लेकर ट्रोल हो रहे थे, तभी एक फर्जी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पोस्ट को शेयर करने वाले ने दावा किया कि ये पोस्ट नयनतारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से डिलीट किया है। इस पोस्ट में लिखा था कि जब एक बेवकूफ आदमी से शादी करते हैं तो आपकी शादी एक बड़ी गलती होती है। हमेशा आपको अपने पति के काम की जिम्मेदारी लेने की जरूरत नहीं है। मैं सब इन सब से तंग आ चुकी हूं। अच्छा होगा कि मुझे अकेला छोड़ दो। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines