Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Controversy: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने तलाक को लेकर बड़ी बात कही है।
आलिया ने तलाक के बारे में की खुलकर बात
बता दें कि लंबे वक्त से आलिया सिद्दीकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। हालांकि कथिततौर पर तो ये भी दावा किया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया का तलाक बहुत पहले हो गया है, लेकिन हाल ही ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आलिया ने अपने और नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया है कि- ‘तलाक की कार्रवाई का काम शुरू हो गया, बहुत जल्द ऑफिशियल तलाक होगा ये तय है।
बच्चों की कस्टडी के लिए भी लडूंगी- आलिया
इसके साथ ही आलिया ने कहा कि- नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक समझौते के लिए पहुंचे हैं, लेकिन मैंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है, मैं अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी लडूंगी, नवाज ने भी बच्चों की कस्टडी लेने के लिए अर्जी दी है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी, मेरे दोनों बच्चे मेरे साथ रहना चाहते हैं और उनके (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) साथ नहीं रहना चाहते।’ आलिया ने अपने और नवाज के तलाक पर बात करते हुए ये बयान दिया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया है मानहानि का केस
इसके साथ ही बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्स पत्नी आलिया सिद्दीकी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर 30 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होनी है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines