Nawazuddin Siddiqui Birthday: आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन है, इनका जन्म 19 मई 1974 में उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से गाँव बुढ़ाना में हुआ था। नवाज आज बॉलीवुड का वो नाम है जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज किया है।
छोटे से कस्बे से निकले नवाज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन्होंने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया और फिर अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया। आज नवाजुद्दीन सफलता की जिस बुलंदी पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया और उनकी अपार सफलता के पीछे मेहनत को साफ देखा जा सकता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
चौकीदार का काम भी कर चुके हैं नवाज Nawazuddin Siddiqui Birthday
बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनके फेवरेट नवाज आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हरिद्वार में गुरुकुल कंगरी विश्वविद्यालया से केमिस्ट्री में बीएससी की पढाई पूरी करने के बाद नवाज़ गुजरात में एक कम्पनी में बतौर केमिस्ट काम करने लगे थे। लेकिन साल 1996 में अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला ले लिया। इस दौरान उन्हें अपना जेब खर्च चलाने के लिए चौकीदारी का भी काम किया।
नवाज ने इस फिल्म से किया डेब्यू Nawazuddin Siddiqui Birthday
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार साल 2006 में फिल्म ‘सरफरोश’ से फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था जिसमें उन्होंने क्रिमिनल का रोल प्ले किया था। इस छोटे से रोल में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके बाद नवाज ने साल 1999 में फिल्म शूल में एक वेटर की भूमिका निभाई थी।
गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से रातों रात बन गए स्टार
हालांकि नवाज ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में आयी फिल्म ‘सरफरोश’ से की थी, और उसके बाद भी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए थे। लेकिन इन सब के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी किस्मत का सितारा तब चमका जब साल 2012 में उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मिली। इस फिल्म में अनुराग ने उन्हें फैजल का जो रोल दिया था उसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछली बार फिल्म अफवाह में दिखे, जिसमें उन्होंने सुमित व्यास और भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था। अब बहुत जल्द एक्टर जोगीरा सा रा रा रा मूवी में नेहा शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines