Nawazuddin Siddiqui Getting Trolled For Not Singing National Anthem: बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक बार फिर अपनी एक हरकत की वजह से मुसीबत में पड़ गए हैं। दरअसल नवाजुद्दीन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो स्टेज पर राष्ट्रगान के दौरान खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जो बात हर किसी को अटपटी लगी वो ये कि नवाजुद्दीन राष्ट्रगान गाते नहीं दिखे। नवाजुद्दीन के इस वीडियो के वायरल होते ही अब लोग सवाल करने लगे कि आखिर नवाज कुछ बोल क्यों नहीं रहे? वो देश के राष्ट्रगान का सम्मान क्यों नहीं कर रहे हैं? कई सवाल अब सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।
आखिर क्यों ट्रेंड हो रहे नवाजुद्दीन?
सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी इनदिनों अपनी फिल्म ‘रौतू का राज’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हालांकि उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने का कारण उनका एक वीडियो है जिसकी वजह से अब वो बुरे फंस गए हैं। इस वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाकी लोगों के साथ मंच पर खड़े हैं। वीडियो में सभी लोग राष्ट्रगान गा रहे हैं, लेकिन नवाजुद्दीन ने राष्ट्रगान नहीं गाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर काफी विवाद उठा है, क्योंकि लोग कह रहे हैं कि नवाजुद्दीन अपनी इस हरकत से राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करा दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक था, लेकिन इस वीडियो के बाद अब मुझे आप पसंद नहीं हैं।’ वहीं दूसरे यूजर्स ने कहा कि नवाजुद्दीन को सच में शर्म आनी चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि राष्ट्रगान को सम्मान देना चाहिए। वहीं कुछ लोग ये भी पूछते नजर आए कि आखिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी राष्ट्रगान क्यों नहीं गा रहे, जबकि मंच पर बाकी लोग राष्ट्रगान का सम्मान कर रहे हैं।
फैंस ने किया समर्थन
जहां नवाजुद्दीन की काफी किरकिरी हो रही है वहीं कई यूजर्स ने अभिनेता का सपोर्ट भी किया। एक फैन ने लिखा- राष्ट्रगान गाना हमेशा अनिवार्य नहीं होता, लेकिन सम्मान जरूरी है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि शायद उन्होंने अपने मन में पढ़ लिया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines