पहलगाम में हुआ आतंकी हमला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अभी भी लोगों ने इस पर बात करना बंद नहीं किया है और देश का गुस्सा इस हमले पर वैसा का वैसा ही है। इस बीच अब इस हमले पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी गुस्सा फूटा है। एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हमले पर बात की। आइए जानते हैं कि नवाज ने इस पर क्या कहा?
नवाज ने क्या कहा?
दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नवाज ने कहा कि बहुत दुख और गुस्सा है। हमारी सरकार काम कर रही है और उन लोगों को सजा जरूर मिलेगी। हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं, जो भी हुआ है वो बहुत ही बुरा हुआ है और ये बहुत शर्मनाक है। मैंने वहां के लोगों की कुछ चीजें देखी हैं, वहां के लोगों में इस चीज को लेकर बहुत गुस्सा है, हमारे सब भाई हैं।
कश्मीरी लोग बहुत प्यार करते हैं- नवाज
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कश्मीरी लोगों का वेलकम करते हैं, वो पैसे से भी ऊपर है। कश्मीरी लोगों के दिलों में हम सबको लेकर इतना प्यार है, जो भी लोग कश्मीर घूमने जाते हैं, वो वहां से वापस आकर कश्मीरियों की खूब तारीफ करते हैं और वो उस लायक हैं, लेकिन ये जो हादसा हुआ है उसे लेकर उनको बहुत गुस्सा है। हमारी जमीन पर ये कैसे हो गया।
फिल्म ‘कोस्टाओ’
नवाज ने आगे कहा कि इस पूरी घटना में सबसे अच्छी बात ये हुई कि पूरा देश एक हो गया। मुझे लगता है कि कितने फर्क की बात है, कितना गर्व करने वाली बात है। वहीं, नवाज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि नवाज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कोस्टाओ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें- Shafaq Naaz संग रिश्ते में क्यों आई खटास? Sheezan Khan और Falaq Naaz ने बताई वजह
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines