नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्मों और वेब सीरीज में खास पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम नवाज ने एक समय पर एक्टिंग कोच के तौर पर भी काम किया था? उन्होंने रणवीर सिंह को उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ट्रेनिंग दी थी।
रणवीर को ट्रेन करने पर क्या बोले नवाजुद्दीन?
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की कामयाबी से पहले और बाद में उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए रणवीर सिंह को ट्रेन किया था, तो उन्होंने कहा, “थोड़े समय के लिए हां, मैंने उन्हें ट्रेन किया था। उस समय मैं ऐसे वर्कशॉप्स करवाता था। अगर कोई एक्टर बनना चाहता था और फिल्मों में आना चाहता था, तो लोग मुझसे ही संपर्क करते थे।”
हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रणवीर की एक्टिंग का क्रेडिट लेना चाहेंगे, तो नवाज ने कहा, “रणवीर सिंह बहुत अच्छे एक्टर हैं। एक्टिंग कोई सिखाने वाली चीज नहीं है। यह कोई जादू नहीं है। इसे इंसान को अपने अंदर से निकालना पड़ता है। रणवीर में पहले से ही टैलेंट था। हां, हम एक्टिंग के अलग-अलग तरीके दिखा सकते हैं, लेकिन आखिर में उस रास्ते पर चलना एक्टर को खुद ही होता है।”
नवाजुद्दीन और रणवीर सिंह इन दिनों किन प्रोजेक्ट्स में हैं?
नवाजुद्दीन की नई फिल्म ‘कॉस्टाओ’ है, जिसमें उन्होंने गोवा के कस्टम ऑफिसर कॉस्टाओ फर्नांडिस का रोल निभाया है। ये अफसर सोने की तस्करी रोकने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है। ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे सजील शाह ने डायरेक्ट किया है। इसमें प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल और महिका शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।
वहीं रणवीर सिंह इस समय आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो भारत की खुफिया एजेंसियों पर आधारित है। इसमें रणवीर एक रॉ एजेंट का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines