Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. वहीं एक्टर के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर नया खुलासा किया है. डायरेक्टर ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म के लिए एक रुपया भी नहीं लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं डायरेक्टर ने और क्या कुछ कहा?
आदित्य कृपलानी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
आदित्य कृपलानी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. आदित्य ने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नवाज ने इस फिल्म को करने के लिए पहले ही मन बना लिया था कि वो फीस नहीं लेंगे. वो फ्रैंकफर्ट पहुंचने के लिए खुद ही टिकट खरीदकर आए थे. यहां तक की उनके साथ उनके मैनेजर भी नहीं थे.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Dhurandhar 2 ने 24वें दिन Dacoit और LIK को छोड़ा पीछे, जानें तीनों फिल्मों की कमाई
क्या बोले आदित्य कृपलानी?
आदित्य कृपलानी ने आगे कहा, ‘उनका फीस ना लेना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. भारत में हर कोई हमेशा इस दबाव में रहता है कि वो कितना कमा रहे हैं. लेकिन जब नवाज जैसे शख्स अपने काम के लिए पैसे नहीं लेते तो ये सच में गर्व की बात हो जाती है. ये ही मेरी कमाई है. ये मेरे करियर के सबसे खास पल में से एक है.’ इसके साथ ही आदित्य कृपलानी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की.
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को आदित्य कृपलानी ने डायरेक्ट भी किया है और इसकी कहानी भी लिखी है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ मौनी भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. फैंस को भी एक्टर का लुक काफी पसंद आ रहा है.
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
20 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
9 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines