हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Nawazuddin के खिलाफ केस की फाइल बंद, कोर्ट में पेश नहीं हुई Aaliya Siddiqui

Nawazuddin-Aaliya Siddiqui: कोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज मामले में एफआर स्वीकार कर लिया है और केस की फाइल बंद कर दी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित उनकी फैमिली के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Controversy

Nawazuddin-Aaliya Siddiqui: मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ दर्ज मामले में एफआर स्वीकार कर लिया है और केस की फाइल बंद कर दी है। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित उनकी फैमिली के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस केस में कोर्ट ने दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया है।

क्या था मामला?

दरअसल, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपने पति सहित पांच लोगोंं पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चार साल पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आज यानी 18 अप्रैल को भी आलिया कोर्ट में पेश नहीं हुई और अब अदालत ने इस केस की फाइल को बंद कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगाई थी और अदालत ने अब उसे भी स्वीकार कर लिया है। बता दें कि आलिया की ओर से एफआर के विरुद्ध प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा गया था।

2020 में आलिया ने कराया था केस दर्ज

बता दें कि आलिया ने साल 2020 में 27 जुलाई को मुंबई के वर्सोवा थाने में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। आलिया ने आरोप लगाया था कि जब कुछ साल पहले वो अपने ससुराल गई थी तो वहां पर उनके पति के छोटे भाई ने बेटी संग छेड़छाड़ की थी। वहीं, जब आलिया ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उनकी सास और पति ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा था।

विज्ञापन

आज भी कोर्ट नहीं पहुंची आलिया

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में क्लीन चिट दी थी और अदालत में एफआर यानी फाइनल रिपोर्ट पेश की थी। हालांकि आलिया ने कोर्ट में पेश होकर पुलिस द्वारा पेश किए गए एफआर को रद्द करने के लिए प्रोटेस्ट एप्लीकेशन दाखिल करने के लिए टाइम मांगा था, लेकिन आलिया ने कोई प्रोटेस्ट एप्लीकेशन नहीं दाखिल किया। इतना ही नहीं बल्कि आज यानी गुरुवार को केस की सुनवाई थी, जिसमें भी आलिया नहीं पहुंची। अब कोर्ट ने आलिया के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है और पुलिस एफआर को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 5 अफेयर, 2 शादियां और पूर्व पीएम की बेहद करीबी रही ये हसीना, पहचाना क्या?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola