स्टेज की साफ-सफाई, एक्ट्रर्स के लिए चाय-पानी लाना, बुढ़ाना गांव का ये लड़का आज बॉलीवुड का सुपरस्टार

Nawazuddin Siddiqui Birthday Special: आज बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का बर्थडे है। इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो उन्होंने खुद लोगों के साथ शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं…

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का आज जन्मदिन है। जी हां, आज संडे यानी 19 मई को एक्टर अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने पैर जमाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि एक्टर ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया। इसके लिए फिर चाहें उन्हें सफाई ही क्यों ना की हो? जी हां, आज हम आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो उन्होंने खुद रिवील की है।

बिना कुछ सोचे बस अपने काम पर ध्यान दिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर के एक छोटे से गांव बुढ़ाना से आते हैं, जहां एक समय पर बिजली भी एक महीने में या एक घंटे के लिए ही आती थी। लोगों ने उन्हें कहा कि उनके लुक्स अच्छे नहीं है, तो वो अभिनेता नहीं बन पाएंगे, लेकिन कहते हैं ना कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो नवाज ने भी ऐसा ही किया और हमेशा बिना ये सोचे की रिजल्ट क्या होगा? आगे बढ़ते रहें।

Advertisment

10-15 साल तक कोई काम नहीं था

एक इंटरव्यू में नवाज ने कहा था कि मैं जब मुंबई आया था, तो जानता था कि मेरे पास कोई पर्सनालिटी हैं, मेरे पास कोई बैक नहीं थी, मेरे पापा-दादा भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे, तो जो हैं हम ही हैं, तो मुझे क्या करना चाहिए। नवाज ने कहा कि इसलिए लोगों के बीच में घुसे रहते थे, आम लोगों के बीच में रहते थे, उनको सुनते थे, उनका एक्सपीरियंस लेते थे। मेरे पास 10-15 साल तक कोई काम नहीं था। पूरे साल खाली बैठा रहता था, 10-10 सेकंड के रोल करके घर आ जाता था, लेकिन लोगों के बीच में रहना नहीं छोड़ा।

15 दिन तक घर से बाहर ही नहीं निकला

नवाज ने कहा कि मैंने जब थिएटर ग्रुप ज्वॉइन किया, तो बैक स्टेज पर काम किया। स्टेज की साफ-सफाई करना, एक्टर्स के लिए चाय-पानी लाना और भी कई काम करता था। उन्होंने कहा कि मैं जब मुंबई आया था, तो 15 दिन तक घर से बाहर ही नहीं निकला था, ये देखकर कि कितनी स्पीड है और मैं इस शहर के साथ जुड़ नहीं पा रहा था। नवाज ने बताया कि ऐसी जगह आ गए थे, जहां से जाना भी मुश्किल था। आकर वापस चले जाना ही नहीं बल्कि कई सारे डर मन में रहते थे, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपनी लाइफ में आगे बढ़ता रहा। धीरे-धीरे काम मिलना शुरू हुआ और मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ