Navya Naveli Nanda, Aaradhya Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट What The Hell Navya को लेकर चर्चा में हैं। नव्या के पॉडकास्ट What The Hell Navya का दूसरा सीजन आ गया है, जिसमें वो अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ नजर आती रहती है। इस बीच अब नव्या ने अभिषेक और ऐश्वर्या की लाडली को लेकर भी बातचीत की। आइए जानते हैं कि आखिर आराध्या को लेकर नव्या ने क्या कहा?
आराध्या को लेकर बोलीं नव्या
हाल ही में एक इंटरव्यू में नव्या ने अपनी कजिन आराध्या के बारे में बात करते हुए कहा कि वो जिस उम्र में है, बेहद समझदार है। नव्या ने कहा कि मैं उसे कोई सलाह नहीं देती हूं क्योंकि वो खुद ही बहुत समझदार है। मुझे ऐसा लगता है कि जब मैं 12 साल की थी तो मुझे इतनी समझ नहीं थी, लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज है और वो सब जानती है।
कम उम्र में उसे बहुत कुछ पता है
नव्या ने आगे कहा कि आज की जेनरेशन को इतनी कम उम्र में इतनी सारी चीजों के बारे में पता होना बेहद अच्छी बात है। इसलिए मुझे नहीं पता कि मुझे उसे क्या सलाह देनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि वो इतनी कम उम्र में इतनी ज्यादा समझदार है और वो सारी बातें जानती भी है। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मेरे घर में मेरी छोटी बहन इतनी समझदार है। वो बहुत ज्यादा समझदार और कॉन्फिडेंट है।
What The Hell Navya
बता दें कि नव्या नवेली नंदा एक्टिंग से दूर रहती है और उन्होंने अपने करियर को अलग तरह से बनाने का सोचा है। इसलिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने पॉडकास्ट What The Hell Navya की होस्ट भी वो खुद है। हालांकि इस पॉडकास्ट में नव्या अक्सर अपनी मां और नानी संग नजर आती हैं, लेकिन इस बार नव्या के भाई अगस्त्य नंदा को भी डिस्कशन करते देखा गया। वहीं, फैंस की डिमांड है कि इस पॉडकास्ट में वो ऐश्वर्या राय संग भी नजर आएं।
यह भी पढ़ें- Animal Park में नए विलेन की एंट्री! क्या फिल्म से कटा Bobby Deol का पत्ता?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines