Navya Naveli Nanda on Trolling over IIM Admission: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने IIM अहमदाबाद में अपने एडमिशन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 में इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को स्वीकार किया है। क्या कुछ कहा नव्या नवेली नंदा ने, चलिए आपको बताते हैं।
सोशल मीडिया को लेकर नव्या नंदा ने रखी बात
जब नव्या से पूछा गया कि वो ट्रोलिंग को कैसे देखती हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘सोशल मीडिया एक बेहतरीन मंच है, क्योंकि इसने कई लोगों को अपनी आवाज उठाने का मौका दिया है।’ उन्होंने सेशन के दौरान अपनी बात रखी और इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये प्लेटफॉर्म समाज में बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकता है।
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ‘सोशल मीडिया मेरे लिए एक अद्भुत मंच है जहां मैं अपने काम को दिखाती हूं। अगर इसका सही तरीके से यूज किया जाए, तो ये न केवल व्यक्तिगत विकास में मददगार है, बल्कि ये व्यापक सामाजिक बदलाव भी ला सकता है।’
नव्या ने ट्रोलिंग पर पहली बार दिया रिएक्शन
अपनी शिक्षा को लेकर नव्या ने IIM अहमदाबाद में पढ़ाई करने के मौके के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘भारत में कुछ बेहतरीन संस्थान हैं और IIM अहमदाबाद का हिस्सा होना मेरे लिए एक गर्व की बात है। मुझे यहां विश्व के बेहतरीन शिक्षकों से सीखने का मौका मिला है’
उन्होंने कहा, ‘मैं नकारात्मक टिप्पणियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं उनका यूज अपने सफर में बेहतरीन नतीजे लाने के लिए करती हूं।’ नव्या की मानें तो उन्हें नेगेटिव कमेंट्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
आपको बता दें नव्या अपने सामाजिक प्रोजेक्ट ‘प्रोजेक्ट नवेली’ के लिए भी जानी जाती हैं। इसी को लेकर उन्होंने कहा, ‘अगर मैं सोचती हूं कि मैं लोगों के लिए काम कर रही हूं, तो मुझे उनकी आलोचनाओं से दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फीडबैक अहम है, ये मुझे एक बेहतर व्यक्ति और मेहनती बनने में मदद करेगा।’
एक्टिंग में रुचि नहीं रखती- नव्या नंदा
इस दौरान नव्या नंदा ने अपने पारिवारिक बैकग्राउंड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘हर किसी के पास अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक विरासत होती है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं वो कर सकती हूं जो चाहती हूं, जबकि देश के कई युवाओं का ये सपना अधूरा रह जाता है।’ उन्होंने ये भी साफ कि वो अभिनय में रुचि नहीं रखतीं। गौरतलब है सोशल मीडिया पर नव्या नंदा अपने पॉडकास्ट के लिए भी काफी फेमस हैं। उनके पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन आकर कई खुलासे कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: तीन सुपरस्टार्स से सजी ‘ये’ फिल्म रही सबसे बड़ी फ्लॉप, Amitabh Bachchan भी नहीं पार करा पाए नैया
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines