Navya Naveli Nanda Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिनके रिलेशनशिप पब्लिक्ली कंफर्म नहीं हुए हैं लेकिन इनकी डेटिंग के चर्चे हर तरफ चल रहे हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की। इन दोनों को लेकर अक्सर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर वक्त-वक्त पर हिंट मिलते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की डेटिंग रूमर्स तेज हो गई हैं। लेकिन इस बार ये चर्चे कहां से शुरू हुए ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में तीसरी बार Urfi Javed का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड! तंग आकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची नव्या
हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की अपकमिंग फिल्म ‘खो गए हम कहां’ (Kho Gaye Hum Kahan) की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान एंटरटेनमेंट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां एक्टर की फिल्म देखने पहुंची थी। लेकिन जिस पर मीडिया की नजरें जाकर ठहरीं वो कोई और नहीं बल्कि नव्या नंदा थीं। जैसे ही नव्या इस स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी से निकलीं उन्हें मीडिया ने कैप्चर कर लिया। इस दौरान वो ऑल व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
इस इवेंट में नव्या को शामिल होता देख फैंस एक बार फिर इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। हर तरफ इसी बात के चर्चे हैं कि नंदा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए ही इस इवेंट में शिरकत करती नज़र आई हैं। हालांकि, आज तक इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को पब्लिक्ली एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पिक्स पर कमेंट करना और प्यार लुटाना फैंस अक्सर नोटिस कर लेते हैं। कई बार इनकी तस्वीरें इनकी पोल खोल देती हैं।
तेज हुईं डेटिंग रूमर्स
भले ही कभी नव्या और सिद्धांत कभी एक साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते लेकिन ये दोनों एक ही जगह पर एक ही जगह मौजूद होने का हिंट फैंस को जरूर दे देते हैं। ऐसे में इनके रिश्ते को लेकर अक्सर कोई न कोई रूमर्स सामने आते ही रहते हैं। वहीं, अब ‘खो गए हम कहां’ की स्क्रीनिंग में नव्या को देख फैंस के मन में एक बार फिर यही ख्याल आ रहे हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines