पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने अपने फैंस और सभी चाहने वालों को एक बड़ी गुड न्यूज दी है। टीवी शो ‘नव्या’ से मशहूर हुईं सौम्या सेठ काफी समय से शोबिज की दुनिया से दूर हैं। एक्ट्रेस विदेश में अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। वहीं, अब सौम्या सेठ की लाइफ में और भी खुशियां आने वाली हैं। इसका ऐलान खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कर दिया है। सौम्या सेठ ने अब अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।
बेबी बंप के साथ सौम्या सेठ ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख एक्ट्रेस के फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में सौम्या अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। एक तरफ पति और दूसरी तरफ बेटे के साथ वो खूबसूरत नजारों को एन्जॉय कर रही हैं। जैसे ही एक्ट्रेस पीछे मुड़ती हैं, तो उनका बेबी बंप दिखाई देता है। पूरी ही फैमिली ये गुड न्यूज देते हुए बेहद खुश नजर आ रही है।
सौम्या सेठ कब करेंगी दूसरे बेबी का वेलकम?
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे पास एक खबर है शेयर करने के लिए।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी रिवील कर दिया है कि उनका बेबी कब इस दुनिया में आएगा? सौम्या सेठ ने बताया है कि वो जुलाई 2025 में अपने न्यू फैमिली मेंबर का इस दुनिया में वेलकम करेंगी। यानी एक्ट्रेस जुलाई में दूसरी बार फिर मां बन जाएंगी। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए सौम्या सेठ ने लिखा, ‘जल्द ही हम चार लोगों की पार्टी होगी। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारे हाथ और भी भरे होंगे।’
यह भी पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का तीसरा कंफर्म कंटेस्टेंट कौन? जिसकी शो में शामिल होने की खबर निकली झूठी
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
अब सौम्या सेठ का दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का तरीका फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है। आपको बता दें, सौम्या एक्टर गोविंदा की भांजी हैं और कृष्णा अभिषेक की कजिन हैं। उन्होंने साल 2017 में अरुण कपूर से शादी की थी और एक्ट्रेस को इस शादी से एक बेटा हुआ और बाद में एक्ट्रेस का तलाक हो गया। पहली शादी टूटने के 4 साल बाद सौम्या ने फिर से घर बसाया और अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
8 mins agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
11 mins ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
1 hr agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
21 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines