Pawan Singh New Bhojpuri Song Maai ke Aarti utaare: शरद नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होने वाली है. भोजपुरी में इसकी जबरदस्त धूम अभी से देखने के लिए मिल रही है. एक के बाद एक स्टार्स अपने भक्ति सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं, जिसके बाद से सारा माहौल भक्तिमय हो गया है. नवरात्रि से पहले ही भक्तगण के बीच पवन सिंह का नया देवी गीत चर्चा में आ गया है, जिसके बोल ‘माई के आरती उतारे’ (Maai ke Aarti utaare) हैं. भोजपुरी स्टार की आवाज में ये गाना छा गया है. इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत ‘माई के आरती उतारे’ को आदिशक्ति भक्ति के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. ये गाना यूट्यूब पर आते ही पसंद किया जाने लगा है. लोग इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में देवी मां की जय जयकार लगा रहे हैं. देवी की भक्ति से भरा यह गीत दर्शकों के मन को मंत्रमुग्ध कर रहा है. ‘माई के आरती उतारे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव है उन करोड़ों भक्तों के लिए जो नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. पवन सिंह की भावपूर्ण आवाज और भक्ति में डूबी हुई अभिव्यक्ति इस गीत को और भी खास बना रही है.
देखिए पवन सिंह का भोजपुरी भक्ति गाना
पवन सिंह और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है भोजपुरी गाना
आपको बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग ‘माई के आरती उतारे’ को पवन सिंह के साथ ही चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है. वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि चांदनी अभिनेता की पत्नी बनी हैं और वह उनसे देवी मां की आरती करने के लिए अनुरोध करते हैं. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. भोजपुरी एक्ट्रेस को भी दुल्हन की तरह सजा धजा देखा जा सकता है. वहीं, पवन भी ट्रेडिशनली काफी जंच रहे हैं. देवी मां को समर्पित इस भोजपुरी सॉन्ग को पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और उनका साथ सिंगर शिवानी सिंह ने दिया है. दोनों की आवाज में ये गाना काफी मधुर लग रहा है.
यह भी पढ़ें: फोटो में दिख रहा बच्चा पहचानते हैं? टीवी पर अकबर बनकर खूब कमाया नाम, फिर एक ट्रेजेडी के बाद सबसे बना ली दूरियां
‘राइस एंड फॉल’ नजर आ रहे पवन सिंह
गौरतलब है कि पवन सिंह इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइस एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. शो में वह काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं. इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर ने इस शो को एकदम भोजपुरिया स्वैग वाला बना दिया है. इसमें उनके आगे सभी कंटेस्टेंट फीके लग रहे हैं. पवन ने शो में जाने से पहले ही अपने गानों की रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसे अब उनकी गैरमौजूदगी में भी रिलीज किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ना बड़ा चेहरा, ना ही बजट, 2025 की छोटे बजट वो फिल्में, जिनके आगे फीके पड़ गए बॉक्स ऑफिस के धुरंधर
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines