हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थीं Navnindra Behl? जिनका 76 की उम्र में हुआ निधन; कंगना रनौत संग कर चुकी हैं काम

Navnindra Behl Death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. चलिए आपको भी नवनींद्र बहल के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

Navnindra Behl Death News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नवनींद्र बहल अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं. एक्ट्रेस का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. नवनींद्र बहल के निधन की जानकारी उनके बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने दी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. नवनींद्र बहल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने थिएटर में भी काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. चलिए आपको भी नवनींद्र बहल के बारे में डिटेल में बताते हैं.

बेटे ने दुखद खबर की शेयर

नवनींद्र बहल के बेटे कानू बहल ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शेयर की. बेटे ने अपनी मां नवनींद्र बहल की फोटो शेयर करते हुए भावुक कैप्शन लिखा. कानू बहल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरी ताकत थीं, मेरा भरोसा, मेरा प्यार और मेरी राह दिखाने वाली. तुम मेरी गुरु भी थीं और मेरा दिल भी. अलविदा मां जब तक फिर से तुम्हारी गोद में जन्म न लूं. मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस खूबसूरत मुस्कान, प्यारी हंसी और उन चमकती जिज्ञासु आंखों को ढूंढ़ती रहेंगी. मेरी जिंदगी और मेरी आत्मा को रोशनी देने के लिए धन्यवाद, मां.’

यह भी पढ़ें: ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देख पवन कल्याण के मुरीद हुए चिरंजीवी, ‘धुरंधर 2’ के साथ होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

विज्ञापन

कौन थीं नवनींद्र बहल?

बता दें नवनींद्र बहल ने महज 3 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. बचपन में स्टेज पर एक्टिंग कर ऑडियंस को एंटरटेन करने के बाद एक्ट्रेस ने कॉलेज के दौरान कई नाटकों में भाग लिया था. एक्ट्रेस पटियाला में शौकिया थिएटर से जुड़ी थीं और यहां उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स को और ज्यादा सुधारा. एक्टिंग के साथ-साथ नवनींद्र बहल ने दूरदर्शन के टीवी शोज का निर्माण भी किया. इनमें ‘वो लड़की’, ‘चिड़ियों का चम्बा’ और ‘पीले पत्थरों की दास्तान’ जैसे टीवी शोज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता को लेकर भड़के अरमान मलिक

विज्ञापन

इन फिल्मों-सीरियल्स से जीता दिल

वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने कंगना रनौत की  ‘क्वीन’, ‘ओए लकी! लकी ओए!’, ‘माचिस’, ‘द प्राइड’ और ‘द गुरु’ जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. इतना ही नहीं नवनींद्र बहल फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी अपनी जगह बना चुकी थीं. एक्ट्रेस ने टीवी के जाने-माने शो ‘इश्कबाज’, ‘विजी’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’, और ‘सदा-ए-वादी’ जैसे शोज में काम किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola